trendingNow12779568
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: मानव शरीर में होती हैं करोड़ों नसें, जानिए कितनी?

GK Trending Questions: अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जनरल नॉलेज के बिना उसमें सफलका हासिल करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि देश के अधिकांश कंपीटीटिव एग्जाम में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न जरूर से पूछे जाते हैं.   

मानव शरीर में कितनी नसें होती हैं?
मानव शरीर में कितनी नसें होती हैं?
Deepa Mishra|Updated: May 30, 2025, 03:42 PM IST
Share

GK Trending Quiz: सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज की जानकारी हर किसी के पास जरूर से होनी चाहिए. ये न सिर्फ आपके सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है. बल्कि, प्रतियोगी परीक्षा में भी काफी सहायता करता है. भारत के अधिकांश कंपीटीटिव एग्जाम में जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न जरूर से पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आपका इस विषय में पकड़ अच्छा है, तो ये बहुत काम आएगा. जनरल नॉलेज एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जितनी जानकारी ली जाए कम है. इसलिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को प्रतिदिन कुछ न कुछ नया जानते रहना चाहिए. चलिए आज हम आपको मानव शरीर से जुड़े 10 सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे. आप चाहें तो इन सवालों और उसके जवाबों को नोट भी करके रख सकते हैं. 

सवाल 1: नवजात शिशु में कितनी हड्डियां होती हैं? 
जवाब: 300 हड्डियां

सवाल 2: मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी कौन सी होती है? 
जवाब: फीमर (जांघ की हड्डी)

सवाल 3: मानव शरीर में कितना सोना पाया जाता है?
जवाब: मानव शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम सोना पाया जाता है. 

सवाल 4: हृदय को एक बार धड़कने में कितना समय लगता है? 
जवाब: 0.8 सेकंड 

सवाल 5: खून को शुद्ध करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? 
जवाब: डायलिसिस 

Quiz: कौन सा जीव है जिसे अपनी मौत आने से पहले उसे पता चल जाता है?

सवाल 6: मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? 
जवाब: मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी फीमर (Femur) होती है, जिसे जांघ की हड्डी के नाम से भी जाना जाता है. 

सवाल 7: मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है?
जवाब: स्टेपीज (Stapes), जो कान के बीच में पाई जाती है. 

सवाल 8: मानव शरीर में भोजन को मुंह से पेट तक पहुंचने में कितना समय लगता है? 
जवाब: 7 सेकंड 

सवाल 9: इंसान एक मिनट में कितनी बार सांस लेता है? 
जवाब: एक हेल्दी इंसान एक मिनट में 12-20 बार सांस लेता है.

सवाल 10: मानव शरीर में कितनी नसें होती हैं?  
जवाब: मानव शरीर में लगभग 7 ट्रिलियन नसें होती हैं. 

GK Quiz: किस जीव के शरीर में लाल नहीं होता पीले रंग का खून?

Read More
{}{}