trendingNow12769749
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: यहां पाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ, जो है पूरी तरह शाकाहारी

Trending General Knowledge Quiz: आज 23 मई, दिन बुधवार को विश्व कछुआ दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में क्या आपको पता हैं दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ कहां पाया जाता है. चलिए हम आपको बताते हैं...  

दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ
दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ
Deepa Mishra|Updated: May 23, 2025, 10:49 AM IST
Share

Trending GK Quiz: जनरल नॉलेज यानी सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जितनी जानकारी हो वो कम ही है. इसलिए व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ न कुछ पढ़ते और जानते रहना चाहिए. किसी भी विषय का ज्ञान आपके लिए कभी न कभी उपयोगी हो सकता है. आपको ये सोचकर कभी नहीं पढ़ना चाहिए कि ये जानकारी आपके किस काम आएगी. बता दें, जनरल नॉलेज एक ऐसा विषय है, जो कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक तरह से सबसे कठिन विषय होता है, क्योंकि इसमें देश-दुनिया से जुड़े किस सवाल को पूछ लिया जाएगा कहना मुश्किल होता है. कैंडिडेट्स की इसी समस्या को देखते हुए हम आपके लिए प्रतिदिन 10 सवाल और जवाब लेकर आ रहे हैं, जो आपके प्रतियोगी परीक्षा में काम आ सकती है. आप चाहें तो इन सवालों और उसके जवाबों को नोट भी करके रख सकते हैं. 

सवाल 1: कौन सा पक्षी सबसे बड़ा अंडा देता है? 
जवाब: शुतुरमुर्ग 

सवाल 2: किस शहर में 24 घंटे सूरज दिखाई देता है? 
जवाब: नॉर्वे 

सवाल 3: सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लेता है? 
जवाब: 8 मिनट और 20 सेकंड

सवाल 4: टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था? 
जवाब: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल 

Quiz: सुबह नहीं रात के 12 बजे इस देश में निकलता है सूरज?

सवाल 5: जापान की राजधानी क्या है? 
जवाब: टोक्यो

सवाल 6: भारत में सबसे लंबी नदी कौन सी है? 
जवाब: गंगा

सवाल 7: वर्ल्ड फेमस मोनालिसा की पेंटिंग किसने बनाई थीं? 
जवाब: मोनालिसा की पेंटिंग इतालवी कलाकार लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनाई गई थी. 

सवाल 8: एफिल टावर किस शहर में स्थित है? 
जवाब: एफिल टावर फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है. 

सवाल 9: कौन सा शहर सिटी ऑफ सेवेन हिल्स के नाम से जाना जाता है? 
जवाब: रोम 

सवाल 10: दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ कहां पाया जाता है? 
जवाब: दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ गैलापागोस है, जो गैलापागोस द्वीप पर पाया जाता है. इसे जाइंट कछुआ भी कहा जाता है. 

GK Quiz: होली, दीवाली नहीं... ये है दुनिया में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाला त्योहार

Read More
{}{}