trendingNow12849278
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: एक पेड़ पर 10 पक्षी हैं और शिकारी ने एक को मार दिया, अब पेड़ पर कितने पक्षी बचे रहेंगे?

GK Trending Quiz: अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल करने के लिए आपका जनरल नॉलेज स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है. 

GK Quiz: एक पेड़ पर 10 पक्षी हैं और शिकारी ने एक को मार दिया, अब पेड़ पर कितने पक्षी बचे रहेंगे?
Deepa Mishra|Updated: Jul 21, 2025, 03:32 PM IST
Share

General Knowledge Trending Quiz: भारत के अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा में जीके यानी जनरल नॉलेज के सवाल जरूर से पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी कंपीटिटिव एग्जाम या जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल करने के लिए आपका सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ होना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए डेली 10 जीके के सवाल और जवाब ला रहे हैं, जो आपके नॉलेज को देश-दुनिया के प्रति बढ़ाने में मदद करेगा. आप चाहें तो इन सवालों और उसके जवाब को भविष्य के लिए नोट भी कर के रख सकते हैं. 

सवाल 1: पेरिस किस नदी के किनारे स्थित है?
जवाब: पेरिस सीन नदी के किनारे स्थित है. 

सवाल 2: नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?
जवाब: नोबेल पुरस्कार 6 अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है. जिसमें- भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र शामिल है. 

सवाल 3: किस ग्रह को लाल ग्रह के रूप में जाना जाता है?
जवाब: मंगल (Mars) ग्रह को लाल ग्रह के रूप में जाना जाता है.

सवाल 4: किस देश को 'उगते सूरज की भूमि' कहा जाता है? 
जवाब: जापान को 'उगते सूरज की भूमि' कहा जाता है. 

सवाल 5: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?
जवाब: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल थी. 

SIDBI में नौकरी पाने का शानदार मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई 

सवाल 6: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
जवाब: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी. 

सवाल 7: भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी? 
जवाब: भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थी.
 
सवाल 8: कौन सा जीव बच्चा पैदा करने के बाद मर जाता है?
जवाब: बिच्छू एक ऐसा जीव है, जो बच्चा पैदा करने के बाद मर जाता है. 

सवाल 9: कौन सा फल एक ही दिन में पक जाता है?
जवाब: टमाटर एक ऐसा फल है, जो एक ही दिन में पक जाता है. 
 
सवाल 10: एक पेड़ पर 10 पक्षी हैं और शिकारी ने 1 को मार गिराया, अब पेड़ पर कितने पक्षी बचे रहेंगे?
जवाब: पेड़ पर एक भी पक्षी नहीं बचा रहेगा, क्योंकि गोलियों की आवाज सुनकर बाकी पक्षी उड़ जाएंगे.  

इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका, 379 पदों पर निकली भर्ती

Read More
{}{}