trendingNow12812958
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: कौन सा जानवर अपने जीवन का ज्यादातर समय सोने में गुजार देता है?

GK Trending Quiz: आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति डेली 6 से 8 घंटे की नींद लेता है. क्या आपको पता हैं, दुनिया का ऐसा कौन सा जानवर है, जो सबसे ज्यादा सोता है और हर दिन 22 घंटे की नींद लेता है?   

GK Quiz: कौन सा जानवर अपने जीवन का ज्यादातर समय सोने में गुजार देता है?
Deepa Mishra|Updated: Jun 23, 2025, 03:48 PM IST
Share

General Knowledge Trending Quiz: बहुत लोगों को लगता है कि जीके यानी जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा और जॉब इंटरव्यू में ही काम आता है. अगर आपकी भी यही सोच है, तो आपका ये सोचना बिल्कुल गलत है. बता दें, सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है, जिसके अंदर इतिहास, साहित्य, कला, भूलोग, वर्तमान घटनाएं, इंसान, जानवर, सृष्टि से जुड़ी हर चीज और घटनाएं आती है. इसलिए आप जितना इस विषय के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे, वह कम ही है. अलग-अलग विषय के बारे में जानकारी न सिर्फ आपके सोचने और समझने की शक्ति को बढ़ाता है. बल्कि, ये मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता भी दिखाता है. वहीं, भारत के अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा में जीके के सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए हम आपके लिए डेली जीके के कुछ यूनिक सवाल और जवाब लेकर आ रहे हैं, जो आपके ज्ञान को विकसित करने में मदद करेगा. 

 

सवाल 1: भारत रत्न पुरस्कार पर कौन सी आकृति बनी हुई है?
जवाब: भारत रत्न पुरस्कार पर सूर्य की आकृति बनी हुई है. 

सवाल 2: हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है? 
जवाब: हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है. 

सवाल 3: मनुष्य के शरीर में हृदय को एक बार धड़कने के लिए कितना समय लगता है? 
जवाब: मनुष्य के शरीर में हृदय को एक बार धड़कने के लिए 0.8 सेकेंड लगता है. 

सवाल 4: ब्रह्मांड में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? 
जवाब: ब्रह्मांड में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है. 

सवाल 5: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी? 
जवाब: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थी. 

घुटने में लगी चोट तो बैडमिंटन प्लेयर ने शुरू की UPSC की तैयारी, बन गईं IPS अधिकारी

सवाल 6: किस देश में 'बिग बेन' घड़ी स्थित है? 
जवाब: इंग्लैंड में बिग बेन घड़ी स्थित है.

सवाल 7: किस जीव का जीवनकाल सबसे लंबा होता है? 
जवाब: कछुआ का जीवनकाल सबसे लंबा होता है. 

सवाल 8: किस खेल को 'राजाओं का खेल' कहा जाता है? 
जवाब: शतरंज को 'राजाओं का खेल' कहा जाता है. 

सवाल 9: किस देश की मुद्रा 'येन' है? 
जवाब: जापान की मुद्रा 'येन' है.

सवाल 10: दुनिया का कौन सा जानवर सबसे ज्यादा सोता है?  
जवाब: दुनिया में सबसे ज्यादा सोने वाला जानवर कोआला (Koala) है. यह एक दिन में लगभग 20 से 22 घंटे की नींद लेता है और जीवन का ज्यादातर वक्त सोने में ही गुजार देता है. 

GK Quiz: कौन सा फल पेड़ से तोड़ने के एक दिन बाद पक जाता है?

Read More
{}{}