International Women Day Trending Quiz in Hindi: आज यानी 8 मार्च को हर साल पूरे दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है. हर साल इसके लिए एक नई थीम रखी जाती है. ऐसे में इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे सवाल और जवाब (GK Questions for Women's Day 2025) जो महिलाओं की उपलब्धियों से जुड़े हैं. इन सवालों के जवाब अगर आपको पहले से पता हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं पता तो इससे आपकी जीके बढ़ेगी.
1. सवाल- भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
जवाब- सरोजिनी नायडू
2. सवाल- वैज्ञानिक विषय में पीएचडी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं?
जवाब- कमला सोहोनी
3. सवाल- किस महिला साइंटिस्ट को पहली बार मिला नोबेल पुरस्कार?
जवाब- मैरी क्यूरी
4. सवाल- अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थीं?
जवाब- सोवियत कॉस्मोनॉट वेलेंटीना तेरेश्कोवा
Foreign Language सीखकर कर सकते हैं लाखों की कमाई! ये हैं विदेशी भाषा सीखने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी
5. सवाल- अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं?
जवाब- कल्पना चावला
6. सवाल- भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थीं?
जवाब- कादंबिनी गांगुली
7. सवाल- किसी भारतीय राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
जवाब- सुचेता कृपलानी
8. सवाल- लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?
जवाब- मीरा कुमार
9. सवाल- भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थीं?
जवाब- फातिमा बीबी
10. सवाल- भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री कौन थी?
जवाब- निर्मला सीतारामन
Disclaimer- 'Zee News' इस खबर में दी गई किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है. हमारा मकसद केवल सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. यह जानकारियां विभिन्न वेबसाइट्स से जुटाई गईं हैं.