trendingNow12810179
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालय हिंदी मीडियम है या इंग्लिश? कौन सी भाषा में केवी में होती है पढ़ाई

Kendriya Vidyalaya: केवी यानी केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों की लिस्ट में शामिल है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये हिंदी मीडियम है या इंग्लिश? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर..

Kendriya Vidyalaya: केंद्रीय विद्यालय हिंदी मीडियम है या इंग्लिश? कौन सी भाषा में केवी में होती है पढ़ाई
Muskan Chaurasia|Updated: Jun 21, 2025, 11:10 AM IST
Share

Kendriya Vidyalaya is Hindi medium or English medium: केंद्रीय विद्यालय का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. वहीं अधिकतर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का एडमिशन केवी में हो जाए, लेकिन क्या आपको ये पता है कि केंद्रीय विद्यालय हिंदी मीडियम है या फिर इंग्लिश मीडियम है. अगर नहीं पता तो चलिए इस खबर में आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं.

केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल या फिर जवाहर नवोदय विद्यालय, ये सभी देश के टॉप सरकारी स्कूल माने जाते हैं. हालांकि, यहां पर एडमिशन मिलना काफी कठिन है. ऐसे में एक बार यहां एडमिशन मिल जाए तो समझ लीजिए की आपका करियर सेट. देशभर में केंद्रीय विद्यालय संगठन 1200 से ज्यादा केवी संचालित करता है. भारत के अलावा 3 अन्य देशों में भी ये स्थित है.

Hotel Management Course: 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में बनाना है करियर? तो देश की इन टॉप कॉलेज से करें ये बेस्ट कोर्स

जानें केंद्रीय विद्यालय का मीडियम
केंद्रीय विद्यालय मुख्य रूप से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए स्थापित किए गए थे, लेकिन फिर अब ये गैर सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी यहां एडमिशन ले सकते हैं. बता दें, केंद्रीय विद्यालय का संबद्ध सीबीएसई बोर्ड से है. यहां की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में कराई जाती है. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक CBSE सिलेबस के अनुसार पढ़ाई होती है और NCERT की किताबों का इस्तेमाल किया जाता है. 

क्यों ईरान जाकर MBBS करना पसंद करते हैं भारतीय छात्र, क्या सस्ती है Iran में मेडिकल की पढ़ाई? पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के फायदे
आपने सुना कि अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर CBSE बोर्ड के साथ NCERT की किताबों के साथ हाई लेवल पढ़ाई कराई जाती है. यहां के टीचर भी काफी प्रशिक्षित और अनुभवी होते हैं. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की तुलना में केंद्रीय विद्यालय की फीस कम होती है. इतनी ही नहीं अगर किसी वजह से माता-पिता का ट्रांसफर किसी दूसरे शहर होता है तो बच्चे को उस शहर के केंद्रीय विद्यालय में आसानी से एडमिशन मिल जाता है. 

Read More
{}{}