trendingNow12686146
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

किस राज्य में हैं सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय, जानें क्या भारत के बाहर भी हैं KV?

Kendriya Vidyalaya: क्या आपको पता है देश के किस राज्य में हैं सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर..

किस राज्य में हैं सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय, जानें क्या भारत के बाहर भी हैं KV?
Muskan Chaurasia|Updated: Mar 19, 2025, 02:03 PM IST
Share

Kendriya Vidyalaya Admission: अधिकतर देखा गया है कि माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे केंद्रीय विद्यालय में पढ़ें. हालांकि, यहां एडमिशन मिलना उतना ही कठिन है. KV में एडमिशन को लेकर बच्चों की लाइन लगी रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्राइवेट स्कूल में बढ़ती फीस लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. ऐसे में अच्छी और कम फीस में पढ़ाई के लिए पैरेंट्स KV में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं और किस राज्य में सबसे ज्यादा KV हैं? अगर नहीं तो इस खबर में पढ़ें पूरी डिटेल्स.

बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से संचालित किया जाता है. केवीएस के तहत पूरे भारत में कुल 1,245 केंद्रीय विद्यालय चलाए जाते हैं. ये स्कूल रक्षा सेवाओं, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के बच्चों को अच्‍छी शिक्षा प्रदान कराती है. एक मार्च 2021 तक देश भर में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्‍या 1,245 थी. वहीं, दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने पूरे भारत में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी. ऐसे में आने वाले समय में देश भर में केंद्रीय विद्यालयों की संख्‍या और बढ़ जाएगी.

उत्तर प्रदेश में हैं सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय
रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं. राज्य में कुल 116 केंद्रीय विद्यालय हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश में 112, राजस्थान में 71, महाराष्ट्र में 61, और पश्चिम बंगाल में 59 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं. साथ ही ओडिशा में 65, कर्नाटक में 52, बिहार में 49, पंजाब में 49,  दिल्ली में 47, उत्तराखंड में 45, हिमाचल प्रदेश में 42, हरियाणा में 35 और तेलंगाना में 35 केंद्रीय विद्यालय हैं. 

कहां-कहां केंद्रीय विद्यालय
बता दें, आंध्र प्रदेश में 50, असम में 49, तमिलनाडु में 42,  केरल में 39, अरुणाचल प्रदेश में 18, मणिपुर में 12, मेघालय में 5, मिजोरम में 4, नगालैंड में 6, और त्रिपुरा में 4 केंद्रीय विद्यालय हैं. गोवा में 5 और पुदुचेरी में 7 केंद्रीय विद्यालय हैं. केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो चंडीगढ़ में 7, जम्मू-कश्मीर में 37, दादरा और नगर हवेली में 3, लद्दाख में 2, दमन और दीव में 2, और लक्षद्वीप में 1 केंद्रीय विद्यालय हैं.

 दिल्ली मेट्रो में निकली सुपरवाइजर पद पर वैकेंसी, 66000 मिल सकती सैलरी! जानें कैसे होगा सिलेक्शन

क्या भारत के बाहर है केंद्रीय विद्यालय?
जानकारी के अनुसार, भारत के अलावा तीन अन्य देशों में भी केंद्रीय विद्यालय हैं. एक केंद्रीय विद्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है. दूसरी ईरान के तेहरान और तीसरी रूस की राजधानी मॉस्को में है. 

Read More
{}{}