trendingNow12873767
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

RRB NTPC UG के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये रही रेलवे की 20 वेबसाइट

RRB NTPC Indian Railway: फर्स्ट फेज सीबीटी एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में काम करता है, जिसमें पदों के लिए जरूरी एजुकेशनल स्टैंडर्ड मानकों के अनुरूप सवाल पूछे जाते हैं.

RRB NTPC UG के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये रही रेलवे की 20 वेबसाइट
chetan sharma|Updated: Aug 09, 2025, 03:01 PM IST
Share

Indian Railway Regional Website: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2025 के एग्जाम शुरू हो गए हैं. यह कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) 7 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और 9 सितंबर तक चलने वाले हैं, जिनमें 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8, 9 सितंबर 2025 शामिल हैं. इस परीक्षा का आयोजन नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट) पदों के लिए किया जा रहा है. उम्मीदवार इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस RRB चंडीगढ़ की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं.

जैसे जैसे एग्जाम की डेट्स नजदीक आती है उसी के मुताबिक आरआरबी एडमिट कार्ड जारी करता है. कैंडिडेट्स अपने जोन के मुताबिक RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसमें परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और एक वेलिड फोटो आईडी साथ ले जाना जरूरी होगा.

यहां हमने सभी रीजनल आरआरबी की वेबसाइट दी गई हैं.

  • आरआरबी अहमदाबाद- rrbahmedaba.gov.in

  • आरआरबी अजमेर- rrbajmer.gov.in

  • आरआरबी इलाहाबाद- rrbald.gov.in

  • आरआरबी बैंगलोर- rrbbnc.gov.in

  • आरआरबी भोपाल- rrbbhopal.gov.in

  • आरआरबी भुवनेश्वर- rrbbbs.gov.in

  • आरआरबी चंडीगढ़- rrbcdg.gov.in

  • आरआरबी चेन्नई- rrbchennai.gov.in

  • आरआरबी बिलासपुर- rrbbilaspur.gov.in

  • आरआरबी मालदा- rrbmalda.gov.in

  • आरआरबी गुवाहाटी- rrbguwahati.gov.in

  • आरआरबी जम्मू- rrbjammu.nic.in

  • आरबी कलकत्ता- rrbkolkata.gov.in

  • आरआरबी मुंबई- rrbmumbai.gov.in

  • आरआरबी मुजफ्फरपुर- rrbmuzaffarpur.gov.in

  • आरआरबी पटना- rrbpatna.gov.in

  • आरआरबी रांची- rrbranchi.gov.in

  • आरआरबी सिकंदराबाद- rrbsecunderaba.nic.in

  • आरआरबी सिलीगुड़ी- rrbsiliguri.gov.in

  • आरआरबी तिरुवनंतपुरम- rrbthiruvananthapatti.gov.in

PGIMER का आज आ रहा है रिजल्ट, आपने भी दिया था एग्जाम तो ऐसे कर पाएंगे चेक

RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आसान स्टेप का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, अपने RRB के रीजनल (क्षेत्रीय) वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद, होमपेज पर दिए गए RRB NTPC एडमिट कार्ड या हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें.

  • अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें.

  • लॉगिन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • अंत में, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें, ताकि परीक्षा के दिन साथ ले जा सकें.

NEET UG Counselling 2025 का फिर बदल गया शेड्यूल, अब इस तारीख को आएगी मेरिट लिस्ट

Read More
{}{}