trendingNow12811129
Hindi News >>शिक्षा
Advertisement

GK Quiz: होटल रूम में क्यों नहीं होती है घड़ी?

UPSC Interview Question: अगर आपको हर दिन जीके से जुड़े सवाल और जवाब पढ़ना पसंद है तो इस खबर में दिए 10 सवालों का जवाब खुद से दीजिए. 

GK Quiz: होटल रूम में क्यों नहीं होती है घड़ी?
Muskan Chaurasia|Updated: Jun 22, 2025, 06:10 AM IST
Share

Latest General Knowledge Question and Answer: अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या फिर किसी जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. रोजाना हम आपके लिए सामान्य ज्ञान से जुड़े 10 सवाल लेकर आते हैं. ये सवाल आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद कर सकते हैं. इतना ही इसे किसी भी उम्र के लोग पढ़ सकते हैं. जीके विषय ही ऐसा है कि जिसे कोई किसी भी उम्र में पढ़ सकता है. जीके पढ़ने से आपको देश और दुनिया की जानकारी मिलती है. साथ ही बुद्धि का भी विकास होता है.

1. सवाल- खालसा पंथ की स्थापना किसने की?
जवाब- गुरु गोविंद सिंह

2. सवाल- भारत में किसने सत्याग्रह का पहला प्रयोग किया? 
जवाब- महात्मा गांधी 

3. सवाल- भारत में सबसे पहली ट्रेन कब चली थी?
जवाब- 1853

4. सवाल- 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' यह नारा किसने दिया?
जवाब- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

5. सवाल- पूना समझौता किस वर्ष हुआ था?
जवाब- 1932

घर में ना दरवाजा है और ना ही पंखा, रोजाना की 10 घंटे पढ़ाई! अब NEET पास करके पान बेचने वाले का बेटा बनेगा डॉक्टर

6. सवाल- किस मुगल शासक ने ताजमहल बनवाया था?
जवाब- शाहजहां

7. सवाल- नालंदा विश्वविद्यालय का विनाश किस आक्रमणकारी ने किया था?
जवाब- बख्तियार खिलजी

8. सवाल- NCERT की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
जवाब- 1961

9. सवाल- नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहां है?
जवाब- अमरकंटक 

10. सवाल- होटल रूम में क्यों नहीं होती है घड़ी? 
जवाब- होटल के कमरों में घड़ी न लगाने के पीछे वजह ये है कि होटल वाले चाहतें हैं जो भी कस्टमर आए वो बिना जल्द बाजी के आराम से ठहरें. ऐसा होने से वह देर तक रुकेंगे और होटल वालों का बिजनेज बढ़ेगा. 

Disclaimer- 'Zee News' इस खबर में दी गई किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है. हमारा मकसद केवल सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. यह जानकारियां विभिन्न वेबसाइट्स से जुटाई गईं हैं.

Read More
{}{}