UPSC Interview Questions And Answer: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स का सामान्य अध्ययन (General Studies) स्ट्रांग होना काफी जरूरी होता है. बता दें, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है. अगर आप भी एक यूपीएससी एस्पिरेंट हैं, तो देश की इन महिलाओं के बारे में आपको जरूरी से जानकारी होनी चाहिए. इनसे जुड़े सवाल अक्सर यूपीएससी इंटरव्यू और एग्जाम में अक्सर पूछे जाते हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज किया. आप चाहें तो सभी सवाल और उसके जवाब को नोट भी करके रख सकते हैं.
सवाल 1: भारत रत्न पाने वाली पहली महिला संगीतकार कौन थी?
जवाब: सुश्री सुब्बुलक्ष्मी
सवाल 2: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
जवाब: कमलजीत संधू
सवाल 3: मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
जवाब: सुश्री रीता फारिया
सवाल 4: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
जवाब: बछेंद्रीपाल
सवाल 5: नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
जवाब: मदर टेरेसा
सिर से उठा पिता का साया, किसान की बेटी ने नहीं मानी हार, NEET में बजा सफलता का डंका
सवाल 6: अशोक चक्र पाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
जवाब: नीरजा भनोट
सवाल 7: भारत की पहली महिला शासक कौन थी?
जवाब: रजिया सुल्तान
सवाल 8: देश की पहली महिला केंद्रीय मंत्री कौन थी?
जवाब: राजकुमारी अमृता कौर
सवाल 9: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
जवाब: एनी बेसेंट
सवाल 10: देश की पहली महिला रक्षा मंत्री कौन बनी?
जवाब: निर्मला सीतारमण
क्या है नोबेल पुरस्कार, कैसे मिलता है और कितनी होती है अवॉर्ड की रकम