General Knowledge Test: तैयार हो जाइए कुछ ऐसे सवालों का सामना करने के लिए जो आपकी सोच को चुनौती देंगे और आपको "क्या सच में?" कहने पर मजबूर कर देंगे! यह क्विज सामान्य ज्ञान से परे है, इसमें छिपे हैं कुछ ऐसे तथ्य जो शायद ही आपने सुने होंगे। तो चलिए, लगाते हैं दिमाग पर ज़ोर और देखते हैं कि आप इन अजब गजब रहस्यों को कितना सुलझा पाते हैं!
क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खी के डंक मारने के बाद क्या होता है?
उत्तर: मधुमक्खी डंक मारने के बाद अपना डंक और जहर की थैली खो देती है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो जाती है.
वह कौन सा जीव है जिसका खून नीला होता है?
उत्तर: ऑक्टोपस (अष्टबाहु) का खून नीला होता है क्योंकि इसमें तांबा आधारित हीमोसायनिन नामक प्रोटीन होता है, न कि लोहा आधारित हीमोग्लोबिन.
क्या आप बता सकते हैं कि ऊंट एक बार में कितना पानी पी सकता है?
उत्तर: एक ऊंट एक बार में लगभग 100 लीटर (26 गैलन) तक पानी पी सकता है.
वह कौन सा पेड़ है जिसकी छाल कागज़ की तरह इस्तेमाल की जा सकती है?
उत्तर: भोजपत्र का पेड़, जिसकी छाल प्राचीन काल में लिखने के लिए इस्तेमाल की जाती थी.
क्या आप जानते हैं कि हमारी जीभ पर कितने स्वाद कलिकाएं (टेस्ट बड्स) होती हैं?
उत्तर: एक वयस्क मानव जीभ पर लगभग 10,000 स्वाद कलिकाएं होती हैं
वह कौन सा पक्षी है जो पीछे की ओर भी उड़ सकता है?
उत्तर: हमिंगबर्ड (गुंजन पक्षी) एकमात्र ऐसा पक्षी है जो आगे और पीछे दोनों तरफ उड़ सकता है.
GK Quiz: पपीता के साथ क्या खाने से इंसान मर सकता है?
क्या आप बता सकते हैं कि नवजात शिशु में कितनी हड्डियां होती हैं?
उत्तर: एक नवजात शिशु में लगभग 300 हड्डियां होती हैं, जो वयस्क होने तक जुड़कर 206 रह जाती हैं.
GK Quiz: सूखी हो तो 2 किलो,गीली हो तो 1 किलो और जल जाए तो 3 किलो, बताओ क्या है?
वह कौन सा फल है जिसके बीज फल के बाहर होते हैं?
उत्तर: स्ट्रॉबेरी, जिसके छोटे-छोटे बीज फल की बाहरी सतह पर लगे होते हैं.
GK Quiz: दूध के साथ क्या खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा जाता है?
Disclaimer- 'Zee News' इस खबर में दी गई किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है. हमारा मकसद केवल सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. यह जानकारियां विभिन्न वेबसाइट्स से जुटाई गईं हैं.