trendingNow12177679
Hindi News >>करियर
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024: किस राज्य से बनते हैं कितने सांसद? कौन सा है सबसे कम सीट वाला स्टेट

Lok Sabha Elections 2024 Seats: देश 18वीं लोकसभा के लिए सदस्यों को चुनने की तैयारी चल रही है. नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (एनडीए) के नेतृत्व वाली 17वीं लोकसभा का वर्तमान कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म होने वाला है.

लोकसभा चुनाव 2024: किस राज्य से बनते हैं कितने सांसद? कौन सा है सबसे कम सीट वाला स्टेट
chetan sharma|Updated: Mar 28, 2024, 01:14 PM IST
Share

Lok Sabha Elections 2024 Seats in States: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. इसके साथ ही पार्टियां अपनी तैयारियां कर रही हैं. आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस राज्य में कितनी सीट हैं. सबसे ज्यादा सीटों वाला राज्य कौन सा है और सबसे कम सीट वाला राज्य कौन सा है. 

वर्तमान में अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लोकसभा के लिए केवल 545 सदस्य (530 राज्य + 13 केंद्र शासित प्रदेश) चुने जाते हैं. इनके अलावा दो एंग्लो इंडियन को नामित किया जाता है. मतदान की उम्र पहले 21 साल थी, लेकिन बाद में 61वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1988 के बाद इसे घटाकर 18 साल कर दिया गया.

नंबर राज्य लोकसभा सीट
1 उत्तर प्रदेश 80
2 महाराष्ट्र 48
3 पश्चिम बंगाल 42
4 बिहार 39
5 तमिलनाडु 38
6 मध्य प्रदेश 29
7 कर्नाटक 28
8 गुजरात 26
9 राजस्थान  25
10 आंध्र प्रदेश 24
11 ओडिशा 21
12 केरल 20
13 तेलंगाना 17
14 असम 14
15 झारखंड 14
16 पंजाब 13
17 छत्तीसगढ़ 11
18 हरियाणा 10
19 उत्तराखंड 5
20 हिमाचल प्रदेश 4
21 अरुणाचल प्रदेश  
22 गोवा 2
23 मणिपुर 2
24 मेघालय 2
25 त्रिपुरा 2
26 मिजोरम 1
27 नागालैंड 1
28 सिक्किम 1

 

नंबर केंद्र शासित प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र
1 दिल्ली 7
2 अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह 1
3 चंडीगढ़ 1
4 दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव 2
5 लद्दाख 1
6 लक्षद्वीप 1
7 पुदुचेरी 1
8 जम्मू एवं कश्मीर 1

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 10वीं 12वीं पास के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, यहां कर सकते हैं अप्लाई

देश 18वीं लोकसभा के लिए सदस्यों को चुनने की तैयारी चल रही है. नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (एनडीए) के नेतृत्व वाली 17वीं लोकसभा का वर्तमान कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म होने वाला है.  21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के कुल 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में पहले फेज में 19 अप्रैल को मतदान होगा. बिहार के अलावा सभी 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चरण 1 में नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च थी. 

यह भी पढ़ें: ट्रेजडी से विक्ट्री तक! कैंसर से पिता की मौत ने बदल दी IAS रिशिता गुप्ता की किस्मत

 

Read More
{}{}