trendingNow12783158
Hindi News >>नौकरी
Advertisement

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी ने जारी किए एडमिट कार्ड, ये रहा हॉल टिकट डाउनलोड करने का टिकट

RRB NTPC Admit Card 2025: अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए RRB NTPC परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चलेगी.

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी ने जारी किए एडमिट कार्ड, ये रहा हॉल टिकट डाउनलोड करने का टिकट
Updated: Jun 02, 2025, 01:24 PM IST
Share

Railway Recruitment Board: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है. अंडर ग्रेजुएट लेवल के 8113 पदों के लिए CBT 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. RRB ने पहले ही RRB NTPC परीक्षा शहर की जानकारी (एग्जाम सिटी स्लिप) और एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया था. अब RRB ने रेलवे NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है.

परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया

अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए RRB NTPC परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चलेगी. RRB रोज़ाना, परीक्षा होने से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा. 5 जून 2025 को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड rrb.digialm.com पर जारी किया गया था.

RRB NTPC CBT 1 एडमिट कार्ड 2025

RRB CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जिन उम्मीदवारों के आवेदन एक्सेप्ट हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप और RRB NTPC एप्लीकेशन स्टेटस भी आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं. RRB नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत अलग अलग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. RRB NTPC 2025 परीक्षा के लिए कुल 1,21,67,679 आवेदन फॉर्म हुए हैं, जिनमें से 58,40,861 अंडर ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए और 63,26,818 12वीं लेवल के पदों के लिए हैं.

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड लिंक

जिन उम्मीदवारों ने RRB NTPC के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. RRB NTPC ग्रेजुएट एडमिट कार्ड को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि प्रदान करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

RRB NTPC Admit Card 2025 - Direct Link

JEE Advanced Topper 2025: जेईई एडवांस टॉपर के आए कितने नंबर, किसने किया मेल और फीमेल कैटेगरी में टॉप?

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें

RRB NTPC परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • अपने संबंधित रीजन की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • "RRB NTPC Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड डालें.

  • जानकारी सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

  • डिटेल को ध्यान से चेक कर लें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

  • परीक्षा के दिन के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास रखें.

अमेरिका में पढ़ना चाहती हैं बेल्जियम की प्रिंसेस, डोनाल्‍ड ट्रंप की जिद के कारण लौटना पड़ा वापस

Read More
{}{}