trendingNow12526061
Hindi News >>चुनाव
Advertisement

Jharkhand Chunav Results 2024 Live: प्रचंड बहुमत से गदगद हुए सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की जनता से कर डाली ये अपील

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और 56 सीटों पर कब्जा किया है. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें..

Jharkhand Chunav Results 2024 Live: प्रचंड बहुमत से गदगद हुए सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की जनता से कर डाली ये अपील
Sumit Rai|Updated: Nov 24, 2024, 06:05 AM IST
Share
LIVE Blog

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बिरसा की भूमि पर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है. चुनावी नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 34 सीटों पर कब्जा किया. इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) रही, जिसने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस (Congress)ने 16 सीटें जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 4 सीटों पर कब्जा किया. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 2, आजसू और एलजेपी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 2 चरणों में मतदान कराए गए थे और पहले चरण 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले गए थे. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान के आंकड़े  निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (21 नवंबर) को जारी किए और बताया था कि दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल 67.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. (यूपी विधानसभा उपचुनाव के नदीों के लिए यहां क्लिक करें)

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें..

Read More
{}{}