trendingNow12740038
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

मनोज कुमार की मौत के बाद कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़, अनिल कपूर की मां ने तोड़ा दम, शॉक में परिवार

कपूर खानदान से बुरी खबर है. अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. इनकी मौत की खबर मिलते ही जाह्नवी कपूर तुरंत अनिल कपूर के घर के लिए निकलीं. इस खबर से बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है.

निर्मल कपूर का निधन
निर्मल कपूर का निधन
Shipra Saxena|Updated: May 02, 2025, 08:40 PM IST
Share

Anil Kapoor Mother Nirmal Kapor Died: मनोज कुमार के निधन के बाद बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई है. अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का देहांत हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो वो उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं.जिसकी वजह से वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थी.यहीं पर इन्होंने अंतिम सांस ली. 

अनिल कपूर के घर पहुंचा कपूर खानदान

निर्मल कपूर का निधन 2 मई को शाम 5:45 पर हुआ. जैसे ही निर्मल कपूर के निधन के खबर मिली तो जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ अनिल कपूर के घर के लिए निकलीं. अनिल कपूर के घर के बाहर का वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर एक्ट्रेस शिखर के साथ घर में जाती नजर आईं. इस दुखद खबर के मिलते ही पूरा कपूर खानदान अनिल कपूर के घर पहुंचा. सामने आए वीडियो में अनिल कपूर के घर बोनी कपूर, अंशुला कपूर और रिया कपूर के हसबैंड करण भी नजर आए.  

 

हाल ही में सेलिब्रेट किया 90वां बर्थडे

निर्मल कपूर ने बीते साल सितंबर में अपना 90वां जन्मदिन परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया था. जिसमें पूरा परिवार एक ही फ्रेम में हंसता मुस्कुराता दिखा था. मां के साथ प्यारी सी फोटो को इंस्टा पर शेयर कर अनिल ने लिखा था- '90 साल का प्यार, स्ट्रेंथ और ना जाने कितने सेक्रिफाइज. आपकी प्रजेंस जिंदगी को खुशी से भर देती है और हर तरफ पॉजिटिविटी फैल जाती है.आपक बेटा होने पर ब्लेस्ड फील करता हूं. हैप्पी बर्थडे मम्मी.'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

वो टॉप एक्ट्रेस, सीने में दबा था ऐसा दर्द, बिना शादी विधवा बनकर काटी जिंदगी, दे चुकीं ब्लॉकबस्टर फिल्में, ली सबसे तगड़ी फीस

 

कपूर खानदान की सबसे बुजुर्ग मेंबर
निर्मल कपूर कपूर खानदान की सबसे बुजुर्ग मेंबर थीं. ये सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं. निर्मल कपूर के पति और अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कुमार बॉलीवुड के नामचीन फिल्म प्रोड्यूसर थे. सुरेंद्र कपूर का निधन साल 2011 में हुआ था. निर्मल कपूर और सुरेंद्र कपूर के चार बच्चे हैं. जिनके नाम- बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर है.

 

Read More
{}{}