trendingNow12742004
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

Nirmal Kapoor Prayer Meet: इस दिन होगी अनिल कपूर की मां की प्रार्थना सभा, बोनी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

Nirmal Kapoor Latest News: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने बीते शुक्रवार को अंतिम सांस ली है. अब बोनी कपूर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा कब होगी?

निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा
निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा
Garima Singh|Updated: May 04, 2025, 12:34 PM IST
Share

Nirmal Kapoor Prayer Meet Update: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने बीते शुक्रवार को अंतिम सांस ली हैं. निर्मल कपूर की उम्र 90 साल थी. फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर है. शनिवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार की रस्में अदा की गई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए और नम आंखों से निर्मल कपूर को अंतिम विदाई दी. अब बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दिवंगत मां की प्रार्थना सभा की जानकारी दी.

निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा से जुड़ी जानकारी 
अपनी मां निर्मल कपूर के लिए आयोजित प्रार्थना सभा की जानकारी देते हुए बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्रार्थना सभा.' वहीं, पोस्टर में लिखा है, 'निर्मल सुरिंदर कपूर (27 सितंबर 1934 - 2 मई 2025) की स्मृति में प्रार्थना सभा. उनके सुंदर जीवन को याद करने के लिए हमारी प्रार्थना में शामिल हों.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

प्रार्थना सभा में शामिल होंगे ये सदस्य
बता दें कि इस आयोजन में कपूर परिवार के सभी सदस्य, बोनी, अनिल, संजय, सुनीता, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, आनंद, वायु और युवान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे. इससे पहले कपूर परिवार ने निर्मल कपूर के निधन की जानकारी देते हुए एक संयुक्त और भावुक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, '2 मई को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली. उन्होंने आनंदमय जीवन जिया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं.'

Nirmal Kapoor Last Rites: मां के निधन से टूटे अनिल कपूर को संभालते दिखे 'जिगरी दोस्त' जैकी श्रॉफ, जाह्ववी-खुशी का रो-रोकर बुरा हाल

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

लंबे समय से बीमार थीं निर्मल कुमार
बयान में आगे लिखा था, 'वह निर्मल थीं, जो भी उनसे मिला उनके उदार स्वभाव और प्यार में खो जाता था. वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। हमेशा याद रहेंगी.' इसके अंत में बोनी कपूर, अनिल कपूर समेत परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल थे. बता दें कि निर्मल कपूर ने 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम हस्तियां भी पहुंचीं. जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इनपुट: एजेंसी 

Read More
{}{}