trendingNow12579922
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

'जो हमेशा मुझ पर नजर रखती है...' अर्जुन कपूर ने छोटी बहन अंशुला के बर्थडे पर उड़ेला प्यार, शेयर की बचपन की फोटो

अर्जुन कपूर ने छोटी बहन अंशुला के बर्थडे पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया.एक्टर ने ना केवल अंशुला की तारीफ की बल्कि उन्हें लेकर ऐसी-ऐसी बातें शेयर की कि उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.  

अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर
अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर
Shipra Saxena|Updated: Dec 29, 2024, 10:31 PM IST
Share

Arjun Kapoor Post For Anshula: 'सिंघम अगेन' में दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर शेयर की, जिसमें दिवंगत मां मोना कपूर और छोटी बहन अंशुला दिख रही हैं. 

हमेशा मुझ पर नजर रखने वाली

अर्जुन ने इस तस्वीर के साथ एक लंबे नोट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो उसको जो हमेशा मुझ पर नजर (शाब्दिक रूप से) रखती है, वो भी तब जब वह स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पी रही होती है और अगले की तैयारी कर रही होती है. तुम्हें अपने आसपास पाकर अच्छा लगता है, हालांकि अब तुम दुनिया की सैर पर निकल जाती हो. वर्किंग वंडर वुमन हो जो हो.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

अर्जुन ने लुटाया प्यार

उन्होंने आगे लिखा, "खुश रहो और हमेशा सही काम करो (जो कि अपनी छुट्टियों में मेरे लिए शॉपिंग करना है)!!! ढेरों प्यार.' चाचा अनिल कपूर ने भी अंशुला को खास दिन की बधाई दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भतीजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, अंशुला! इस खास दिन पर यही कामना कि तुम्हारा दिन बेहतरीन रहे. इसमें प्यार हो और हंसी से भरा हो.  इस साल इच्छा यही है कि तुम्हारे जीवन में खुशियों की कमी न हो.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

कई मूवी हिट होने के बाद भी 2024 में इस फिल्म इंडस्ट्री को लगा चूना, 700 करोड़ का हुआ नुकसान

कपूर खानदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है. अर्जुन और उनकी बहन खुशी कपूर ने त्योहारों की कई तस्वीरें  की थीं. हाल ही में क्रिसमस को भाई बहन सेलिब्रेट करते दिखे थे. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों क्रिसमस मनाते हुए सजे-धजे नजर आए थे. खुशी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "'सिब्लिंग वाला क्रिसमस.' हाल ही में एक्टर 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में ज्यादा रहे. बहु-स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनके खलनायक अवतार को आम लोगों के साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था.

 

 

 

Latest News in HindiBollywood NewsTech NewsAuto NewsCareer News और Rashifal पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में. 

Read More
{}{}