trendingNow12682748
Hindi News >>बॉलीवुड
Advertisement

आखिर क्या हैं कपूर खानदान की नीली आंखों का राज? राहा-तैमूर को भी मिला वरदान, जानें किस शख्स से है कनेक्शन

Kapoor Family Blue Eyes: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान सबसे ज्यादा फेमस है. कपूर खानदान के मेंबर्स न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. कई फैमिली मेंबर्स की नीली आंखें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें ये वरदान कहां से मिला?  

Kapoor Family Blue Eyes
Kapoor Family Blue Eyes
Kajol Gupta |Updated: Mar 16, 2025, 05:42 PM IST
Share

Kapoor Family Blue Eyes: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान के मेंबर्स ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक फिल्मों में राज किया है और अभी भी कपूर खानदान के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. इसी के साथ खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं कपूर खानदान के मेंबर्स में एक्टिंग के अलावा एक ऐसी चीज भी है जो लोगों को अपनी ओर काफी अट्रैक्ट करती है और वो है नीली आंखें.   

हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज ने रखी नींव 
दरअसल, पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान की नींव रखी थी, जो आज भी बरकरार है. पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे थे: राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग की शुरुआत की और तीनों ही उस दौर के सुपरस्टार थे. हालांकि इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा राज कपूर के बच्चों ने नाम कमाया, जबकि शम्मी कपूर और शशि कपूर के बच्चे इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने में नाकामयाब साबित हुए। 

करिश्मा-करीना की आंखें भी नीली  
वहीं अगर नीली आंखों को लेकर बात करें तो राज कपूर की आंखें नीली थीं और उनके बेटे रणधीर कपूर की आंखें भी उनके पिता की तरह नीली हैं. रणधीर कपूर की बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जिनकी आंखे उनके दादा राज कपूर की तरह नीली हैं. हालांकि ऋषि कपूर के दोनों बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर की आंखें साधारण हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

तैमूर-जेह और राहा को भी मिला वरदान 
बता दें कि करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह की आंखों का रंग भी नीला है. वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की आंखों का रंग भी नीला है. राहा की आंखों को देखने के बाद फैंस को ऋषि कपूर की याद आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये विरासत उन्हें कहां से मिली है? आइए जानते हैं-

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कपूर खानदान की पीढ़ी
दरअसल, पृथ्वीराज कपूर ने साल 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की थी. रामसरनी की आंखें नीली थीं और यहीं से नीली आंखों की विरासत आगे बढ़ी. पृथ्वीराज का 65 की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बच्चे और उनके पोते ने विरासत को आगे बढ़ाया है. 

Latest News in Hindi, Bollywood News, Tech News, Auto News, Career News और Rashifal पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबरों और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

Read More
{}{}