trendingNow12808235
Hindi News >>टीवी
Advertisement

35 साल की ये हसीना है श्रीदेवी की हमशक्ल, बनी टीवी की टॉप एक्ट्रेस, 'दीया और बाती हम' से घर-घर हुई मशहूर, पहचाना?

Deepika Singh: फेमस टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. इस शो से उन्हें काफी पहचान मिली थी. दीपिका सिंह ने अपने टीवी डेब्यू के दौरान कहा था कि उनका चेहरा श्रीदेवी से मिलता है.

दीपिका सिंह
दीपिका सिंह
Kajol Gupta |Updated: Jun 19, 2025, 09:17 PM IST
Share

Deepika Singh: फेमस टीवी शो 'दीया और बाती हम' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. इस टीवी सीरियल से एक्ट्रेस दीपिका सिंह को घर-घर पहचान मिली थी. इस सीरियल में दीपिका सिंह ने संध्या राठी नाम का किरदार निभाया था और आईपीएस संध्या राठी बनी थीं. उनका यह रोल लड़कियों के लिए काफी इंस्पायरिंग था. टीवी पर यह शो 5 सालों तक हिट साबित हुआ था.  

दीपिका ने खुद किया था खुलासा  
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी शक्ल श्रीदेवी से मिलती है और इसी की बदौलत उन्हें काम मिला था. दीपिका ने अब टीवी की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है. वह फिलहाल किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर नई-नई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

श्रीदेवी जैसी दिखती हैं एक्ट्रेस  
दीपिका सिंह का लुक अब काफी ज्यादा बदल चुका है. टीवी डेब्यू के दौरान से ही एक्ट्रेस अपने लुक को दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की तरह बताती आई हैं. दीपिका ने साल 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और शादी के बाद ही वह कई सीरियल में नजर आई थीं. इन दिनों दीपिका मंगल लक्ष्मी टीवी सीरियल में दिख रही हैं. साल 2017 में दीपिका मां बनी थीं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्लासिकल ओडिसी डांसर हैं दीपिका  
बता दें कि दीपिका एक क्लासिकल ओडिसी डांस एक्सपर्ट हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अपने डांस के वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उनके डांस के वीडियो को फैंस भी काफी पसंद करते हैं. दीपिका एक्टिंग और डांस दोनों में लाजवाब हैं. फैंस उनके लुक पर हमेशा फिदा रहते हैं. दीपिका के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हर एक पोस्ट फैंस हो जाते फिदा  
दीपिका ने अपनी इंस्टा वॉल पर नए सीरियल से लेकर पुराने सीरियल तक के लुक की तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको एक से एक पोस्ट देखने को मिलेगी. फैंस दीपिका की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं और दिल खोलकर पोस्ट लाइक करते हैं.  

Read More
{}{}