trendingNow12441416
Hindi News >>टीवी
Advertisement

KBC 16 के वो 5 दिमाग घुमा देने वाले सवाल, जिनके जवाब देने में छूट जाएंगे पसीने; अगर स्ट्रांग है GK तो आजमाएं हाथ

Kaun Banega Crorepati 16: छोटे पर्दे के पॉपुलर रियलिटी क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों अपने 16वें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच छाया हुआ है. शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. आज हम आपके लिए इस सीजन के वो टॉप 5 सवाल लेकर आए हैं, जिनका जवाब देना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. क्या आप बता पाएंगे?

Kaun Banega Crorepati 16 Top 5 Questions
Kaun Banega Crorepati 16 Top 5 Questions
Vandana Saini|Updated: Sep 22, 2024, 01:49 PM IST
Share

Kaun Banega Crorepati 16 Top 5 Questions: सदी के महानायक और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) इस वक्त दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो का 16वां सीजन टीवी पर दर्शकों के बीच अपना आधा सफर तय कप चुका है. अब तक काफी सारे कंटेस्टेंट्स शो में आए और लाखों की प्राइज मनी जीत कर अपने घर ले गए, जिसका सिलसिला अभी भी चालू है. 

इस दौरान शो में ऐसे कई सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब दे पाना हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल भरा होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में इस साल अमिताभ बच्चन के शो में पूछे गए उन टॉप 5 सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स पर भी भारी पड़ गए. क्या आप इस सवालों के जवाब दे पाएंगे. वो भी बिना गूगल किए? 

केबीसी 16 के वो 5 दिमाग घुमा देने वाले सवाल- 
 
1. वो पहला भारतीय कौन था, जिसने जीता था ऑस्कर अवॉर्ड? 
A. ए आर रहमान             
B. सत्यजीत रे
C. गुलजार             
D. भानू अथैया
 
सही जवाब है- D. भानू अथैया

 
3 साल से बेरोजगार हैं ये फेमस एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन की रह चुकी हैं को-स्टार; एक्टिंग से दूर कर रहीं ये काम

2. ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?
A.पी.टी. उषा     
B. कर्णम माल्लेश्वरी
C. मैरी कॉम     
D. साइना नेहवाल
 
सही जवाब है- B. कर्णम माल्लेश्वरी
 
3. कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
A. भारत         
B. कोलंबिया
C. ब्राजील         
D. इंडोनेशिया
 
सही जवाब है- C. ब्राजील
4. भारतीय राज्य नागालैंड में कौन सी भाषा आधिकारिक है?
A. हिंदी      
B. इंग्लिश
C. नागा      
D. असामी
 
सही जवाब है- B. इंग्लिश
 
5. भाखड़ा-नांगल बांध किस नदी पर स्थित है?
A. गंगा       
B. नर्मदा
C. यमुना       
D. सतलुज
 
सही जवाब है- D. सतलुज
Read More
{}{}