trendingNow12702469
Hindi News >>टीवी
Advertisement

मनीषा रानी को मिला सपनों का आशियाना, मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, नवरात्रि में दी खुशखबरी

Manisha Rani Mumbai House: एक्ट्रेस मनीषा रानी के लिए नवरात्रि के दिन काफी शुभ हैं. मनीषा ने नवरात्रि में अपने सपनों का आशियाना मुंबई में खरीद लिया है. उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है और नवरात्रि के मौके पर फैंस को खुशखबरी दी.   

मनीषा रानी
मनीषा रानी
Kajol Gupta |Updated: Apr 02, 2025, 03:10 PM IST
Share

Manisha Rani Mumbai House: बिग बॉस ओटीटी के सीजन दो से फेमस हुई मनीषा रानी अपने अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपने फैंस के साथ जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर शेयर की है. सालों से मनीषा मुंबई में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थीं. लंबे स्ट्रगल के बाद अब उन्होंने अपने सपनों के शहर में सपनों का आशियाना खरीद लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी. 

मनीषा ने खरीदा मुंबई में अपना पहला घर 
नवरात्रि का त्योहार एक्ट्रेस मनीषा के लिए काफी खास है. उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है. अपने चुलबुले व्यक्तित्व और मजेदार कंटेंट के लिए अक्सर मनीषा जानी जाती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'नवरात्रि का पहला दिन और आप सब के प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर. ये सब आप सब लोगों की वजह से ही हुआ है. बहुत-बहुत धन्यवाद. हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं.'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गोरेगांव में सपनों का आशियाना 
बता दें कि मनीषा रानी ने अपना पहला घर गोरेगांव में खरीदा है. उनके घर की कीमत 4.5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. इस घर में बड़ी बालकनी और कई कमरे हैं. ऐसे में उनका नया घर काफी शानदार बना हुआ है. मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद 'झलक दिखलाजा 11' में हिस्सा लिया. झलक में मनीषा ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और विजेता बनी थीं. उन्होंने 30 लाख का कैश प्राइज जीता था. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस दिनों मनीषा एक नए डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं. इसके जज अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा हैं. इस शो का नाम 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' है. मनीषा का जलवा इस शो में भी देखने को मिल रहा है. इसके अलावा मनीषा, रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता ड्रामा के साथ अपने आगामी शो 'हाले दिल' की रिलीज का भी इंतजार कर रही हैं. इसमें वह इंदु की भूमिका में नजर आएंगी. 

Read More
{}{}