trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02502294
Home >>BH Begusarai

अलविदा शारदा सिन्हा! हमारे बीच नहीं, लेकिन छठ पर्व पर गूंज रहे उनके गाने

Bihar News: छठ का पर्व हो और शारदा सिन्हा का गीत ना बजे, ये तो कहीं नहीं सकता है. शारदा सिन्हा के छठ गानों के बिना पर्व ही अधूरा लगता है. अब स्वर कोकिला पद्म भूषण से सम्मानित महान गायिका शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं हैं. मगर उनके गीत रिकॉर्डिंग के माध्यम से आज भी छठ घाटों पर प्रसारित हो रहे हैं.  

Advertisement
अलविदा शारदा सिन्हा!
अलविदा शारदा सिन्हा!
Shailendra |Updated: Nov 06, 2024, 08:26 AM IST
Share

Sharda Sinha Death: लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर, 2024 मंगलवार की रात हो गया. शारदा सिन्हा के निधन से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है. अब पद्म भूषण से सम्मानित महान गायिका शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत छठ घाटों पर प्रसारित हो रहे हैं. लोग शारदा सिन्हा को याद कर भावुक हो रहे हैं.

बीती रात लंबी बीमारी के बाद शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उनके निधन के समाचार मिलते ही उनके ससुराल बेगूसराय जिला स्थित सीहमा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शारदा सिन्हा बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गीत के माध्यम से लोगों के बीच मौजूद थे और सदा रहेंगीं.

आज शारदा सिन्हा की कमी पूरे जिले वासियों को खल रही है. लोग उन्हें छठी मैया की बेटी के रूप में भी संबोधित करते थे, उनके ससुराल बेगूसराय जिला सीहमा गांव में लोग काफी शोकाकुल हैं और अपने-अपने ढंग से शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:'भारतीय लोक संगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया', शारदा सिन्हा के निधन पर CM हेमंत दुखी

लोगों ने बताया कि शारदा सिन्हा का अपने ससुराल से काफी लगाव था और वह प्रत्येक वर्ष अपने ससुराल सीहमा आती थी. यहां के लोगों को काफी मदद भी करती थी. आज उनकी कमी खल रही है. उनकी कमी कभी पूरी भी नहीं हो सकती. लेकिन अपने स्वर के माध्यम से वह लोगों के बीच सदैव जीवंत रहेगी. लोगों ने बताया कि उनके निधन की खबर उनके ससुराल सीहमा गांव पहुंची तो लोग भावुक हो गए.

यह भी पढ़ें: Sharda Sinha Death: लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, 11 दिनों से एम्स में थीं भर्ती

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}