trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02045295
Home >>Bhojpuri Cinema

Pawan Singh Birthday: 38 साल के हुए पावरस्टार, भोजपुरी सिनेमा में इनके जन्मदिन पर होता है उत्सव

Pawan Singh Birthday: पवन सिंह का 5 जनवरी को जन्मदिन है. वह अपना जन्मदिन मुंबई में मनाएंगे. पवन सिंह इस साल पूरे 38 साल के हो गए. भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के फैन्स उनके नाम का केक देश के अलग-अलग शहरों में काटते हैं.

Advertisement
पवन सिंह (File Photo)
पवन सिंह (File Photo)
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Jan 05, 2024, 03:44 PM IST
Share

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का 5 जनवरी, 2024 को जन्मदिन है. आज वह 38 साल के हो गए हैं. पावरस्टार पवन सिंह का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर सालों से चलता आ रहा है. पवन सिंह का स्टारडम दर्शकों के सिर कई सालों ले चढ़ कर बोल रहा है. फैन्स उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. 5 जनवरी भोजपुरी दर्शकों के लिए बहुत खास होता है. इस दिन पवन सिंह के फैन्स उत्सव की तरह मनाते हैं.

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के जन्मदिन की तैयारियां पूरी कर ली गई है. वह हर साल बहुत शानदार तरीके से सेलब्रेट करते हैं. भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के फैन्स उनके नाम का केक देश के अलग-अलग शहरों में काटते हैं. पावरस्टार पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भोजपुरी के कलाकार कार्यक्रम में शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें:क्या पवन सिंह के जन्मदिन पर आयेंगे खेसारी लाल यादव? हर किसी के मन में यही सवाल

वहीं, इस बार भोजपुरी सिनेमा में एक बात की खूब चर्चा हो रही है कि क्या पवन सिंह जन्मदिन पर खेसारी लाल यादव आएंगे? भोजपुरी के हर चाहने वाले के के मन यह सवाल उठ रहा है. लोग जानना चाह रहे हैं कि पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में खेसारी लाल यादव शामिल होंगे. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri News: पवन सिंह के जन्मदिन पर डांस करेंगी सनी लियोनी! पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि पवन सिंह (Pawan Singh) के जन्मदिन पर एक बहुत बड़ा गाना रिलीज होगा. मिली जानकारी के अनुसार, यह गाना वीडियो भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे महंगा होने जा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आएंगी. माना जा रहा है कि इस गाने का बजट एक भोजपुरी फिल्म से भी ज्यादा है.

 

Read More
{}{}