trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02125739
Home >>Bhojpuri Cinema

Bhojpuri News: 4 साल बाद मिले खेसारी लाल और काजल राघवानी, बलिया में गजब हो गया!

Bhojpuri News: बलिया में एक स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav) साथ नजर आए. दोनों स्टार (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) ने साथ में स्टेज पर डांस किया. इस दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने अपने चार साल की दूरियां के बारे में लोगों से बात की. 

Advertisement
खेसारी लाल और काजल राघवानी
खेसारी लाल और काजल राघवानी
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Feb 24, 2024, 10:27 AM IST
Share

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की एक जमाने में सबसे सुपरहिट जोड़ियों में शुमार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) जोड़ी अब एक बार फिर साथ दिखाई दे रही है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) चार साल बाद एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए. दोनों स्टार जब एक साथ आए तो भोजपुरी सिनेमा जगत में चर्चा होने लगी कि क्या अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) साथ में काम करेंगे. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया में एक स्टेज शो के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav) साथ नजर आए. दोनों स्टार (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) ने साथ में स्टेज पर डांस किया. इस दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने अपने चार साल की दूरियां के बारे में लोगों से बात की. भोजपुरी सिनेमा जगत के दोनों स्टार को एक साथ देखकर फैन्स प्रसन्न नजर आए. मंच में खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani) के लिए जो गाना गाया कि लोग खेसारी के दीवाने हो गए.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 'जा ए करेजा' का खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया पार्ट 2, साथ दिखीं सपना

बता दें कि काजल राघवानी और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने एक साथ कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं. दोनों स्टार की जोड़ी को फैन्स बड़े पर्दे पर खूब पंसद करते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  के बीच किसी बात को लेकर चार साल पहले विवाद हो गया था. काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर जमकर आरोप लगाए थे. हालांकि, अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ काम नहीं करते हैं. काजल और खेसारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद की वजह से दोनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था.  

Read More
{}{}