trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02500949
Home >>Bhojpuri Cinema

Sharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्हा के पास कितनी है संपत्ति, किस ​बीमारी से पीड़ित हैं बिहार कोकिला

Sharda Sinha Net Worth: बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा बीते 10 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती है. सोमवार शाम को ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. फिलाहल उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. 

Advertisement
Sharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्हा के पास कितनी है संपत्ति, किस ​बीमारी से पीड़ित हैं बिहार कोकिला
Sharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्हा के पास कितनी है संपत्ति, किस ​बीमारी से पीड़ित हैं बिहार कोकिला
Kajol Gupta |Updated: Nov 05, 2024, 09:18 AM IST
Share

Sharda Sinha: पद्म भूषण शारदा सिन्हा पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं और एक दिन पहले सोमवार को उन्हें एम्स, दिल्ली में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उनके फैंस छठी मइया से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना कर रहे हैं. छठी मइया की अनन्य भक्त शारदा सिन्हा 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं. यह बीमारी कैंसर का एक रूप है जो रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है. वैसे तो शारदा सिन्हा की संपत्ति के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोट्र्स मानें तो उनकी संपत्ति करीब 16 से 42 करोड़ के बीच है. उनकी दो संतानें हैं: बेटी वंदना और बेटा अंशुमान सिन्हा. 

मगही, भोजपुरी और मैथिली के अलावा हिंदी में गीत गाने वाली शारदा सिन्हा के बियाह और छठ के गीत बहुत फेमस हैं. आजकल छठ के मौके पर कोई एक ऐसा घर नहीं होगा, जहां शारदा सिन्हा के गाये गीत नहीं गाए जाते होंगे. छठ के पहले से ही शारदा सिन्हा के गीतों से माहौल भक्तिमय हो जाता है. लगन और शादी बियाह के दिनों में भी ऐसा ही होता है. शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला यानी बिहार की कोयल कहा जाता है. लोक संगीत के अलावा शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया, गैंग्स आफ वासेपुर आदि फिल्मों में गाने गाए हैं. 1991 में शारदा सिन्हा को पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से नवाजा गया है. 

यह भी पढ़ें- Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की हालत काफी नाजुक, पीएम ने फोन कर लिया हालचाल, बेटे ने कहा- दुआओं की जररूत

1 अक्टूबर 1952 को जन्मीं शारदा सिन्हा ने 1980 में आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में 80 साल की उम्र में शारदा सिन्हा के पति और शिक्षा विभाग में उपनिदेशक पद से रिटायर ब्रज किशोर का निधन हुआ था. 

एम्स में भर्ती होने के बाद भी शारदा सिन्हा का एक आडियो सांग रिलीज हुआ है. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने यह आडियो सांग रिलीज किया है. इस आडियो सांग के बोल हैं: दुखवा मिटाईं छठी मइया….रउए आसरा हमार…सबके पुरवेली मनसा…हमरो सुनलीं पुकार.

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी . बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}