trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02804642
Home >>बिहार एवं झारखंड

Bihar-Jharkhand GK: बिहार-झारखंड से जुड़े सवालों के दें जवाब, करें अपना जनरल नॉलेज टेस्ट

Bihar-Jharkhand GK Quiz: इस खबर के जरिए आप बिहार-झारखंड से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल-जवाब पढ़ सकते हैं. जो आपको विभिन्न तरीकों से लाभ देगा.

Advertisement
बिहार-झारखंड जीके
बिहार-झारखंड जीके
Shubham Raj|Updated: Jun 17, 2025, 04:26 PM IST
Share

Bihar-Jharkhand GK Quiz: बच्चे हों या बड़े, शिक्षक हों या शिष्य, महिला-पुरुष हर किसी की इच्छा होती है कि कम से कम उसे 'सामान्य ज्ञान' की तो जानकारी हो ही. इसके लिए तरह-तरह की किताबें भी बढ़ते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस विषय को लेकर जिज्ञासु हैं, तो हमारी कोशिश आपको बहुत अच्छी लग सकती है. दरअसल, ये प्रयास है, लोगों तक सही-सटीक और समय पर स्पष्ट जानकारी पहुंचाने की. खास तौर पर हमारी ये बिहार-झारखंड को लोगों के लिए ज्यादा कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हम आपको इन दोनों राज्यों से 'सामान्य ज्ञान' की जानकारी देंगे.

यह भी पढ़ें: 2015 से 2025, 10 साल में सबकी बनी सरकार, क्या इस बार भी ऐसा ही होगा?

बिहार से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल

पहला सवाल- कब राज्य बना बिहार?
जवाब- ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था. तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था. जबकि आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ.

दूसरा सवाल- बिहार का राजकीय फूल कौन सा है?
जवाब- गेंदा बिहार का राजकीय फूल है जिसे स्टेट फलावर ऑफ बिहार कहते हैं.

तीसरा सवाल- बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
जवाब- पश्चिम चंपारण (West Champaran) बिहार का सबसे बड़ा जिला है. जो करीब 5228 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

चौथा सवाल- बिहार का नाम बिहार ही क्यों पड़ा?
जवाब- ऐसा माना जाता है कि जिस क्षेत्र में बौद्ध समुदाय के लोगों (Viharas) की बड़ी संख्या के कारण ही राज्य का नाम बिहार पड़ा था. बताया जाता है कि पुरातन काल में ये क्षेत्र बुद्धिज्म का महत्वपूर्ण केंद्र था.

पांचवा सवाल- बिहार में जिले कितने हैं?
जवाब- बिहार में कुल 38 जिले हैं. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भाभा), बक्सर, सारण, सीवान, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर (आरा), पटना, वैशाली और समस्तीपुर जिले शामिल हैं.

झारखंड से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल

पहला सवाल- झारखंड की राजधानी कहां है? 
जवाब- रांची झारखंड राज्य की राजधानी है.

दूसरा सवाल- झारखंड की स्थापना कब हुई थी?
जवाब- 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था.

तीसरा सवाल- झारखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है?
जवाब- झारखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर पारसनाथ है, जिसकी ऊंचाई 1366 मीटर है. 

चौथा सवाल- झारखंड का राजकीय पक्षी क्या है?
जवाब- झारखंड का राजकीय पक्षी कोयल है.

पांचवा सवाल- झारखंड में कौन सा प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है?
जवाब- बेतला राष्ट्रीय उद्यान झारखंड में प्रसिद्ध है.

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}