trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02598635
Home >>JH Khunti

तीरंदाज़ी में झोंगो का जलवा, राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में जीता रजत पदक

Khunti News: जयपुर में आयोजित 6वीं पैरा नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खूंटी जिले के झोंगो पाहन ने अपनी शानदार प्रदर्शन से 2 रजत पदक जीता. झोंगो पाहन ने इंडियन राउंड 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है.

Advertisement
झोंगो पाहन
झोंगो पाहन
Shailendra |Updated: Jan 13, 2025, 06:20 AM IST
Share

National Divyaang Archery Competition: खूंटी का दिव्यांग तीरंदाज झोंगो पाहन ने राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर लिया है. राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा चल रहा है. जहां खूंटी से प्रधान और लक्ष्मी परधिया झारखंड की ओर से खेल रहे हैं. 

झोंगो पाहन ने 50 मीटर पर निशाना साधा
राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में झोंगो पाहन ने 50 मीटर पर निशाना साधते हुए कई देश भर से आये कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए रजत पदक पर कब्जा जमा लिया और आगे भी उसका प्रयास जारी हैं. 

राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक
खूंटी के दुरस्थ गांव सेल्दा के एक गरीब किसान का दिव्यांग बेटा सरकारी विद्यालय का विद्यार्थी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक अपने नाम हासिल कर यह महारत कर दिखाया.

रजत पदक पाकर काफी खुशी हो रही- झोंगो पाहन
जयपुर से झोंगो पाहन ने बताया कि वह राष्ट्रीय दिव्यांग तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर 50 मीटर लक्ष्य भेदने किया. झोंगो पाहन ने रजत पदक अपने नाम किया है. झोंगो पाहन ने कहा कि रजत पदक पाकर काफी खुशी हो रही है और आशा है कि आगे भी अच्छा करेंगे. 

यह भी पढ़ें:सरकारी स्कूल में होने जा रहा बड़ा बदलाव, 81 हजार विद्यालयों में शुरू होगा ये काम

तीरंदाजी प्रशिक्षक झोंगो पाहन ने आभार जताया
झोंगो पाहन ने अपने तीरंदाजी प्रशिक्षक आशीष कुमार और अपने सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रतिमा कश्यप का आभार व्यक्त किया.

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव, पड़ोसी ने घर में घुसकर 3 लोगों को मारी गोली,1 की मौत

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}