trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02404973
Home >>BH Nalanda  

बिहार के इन 6 जिलों में बेखौफ होकर चलेंगी महिलाएं, डायल 112 करेगी कवर, 10 प्वाइंट में समझिए

Bihar Latest News: डायल 112 सुरक्षित सफर सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 5 सितंबर से छह जिलों- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय और नालंदा में शुरू होगी. इसके बाद 15 सितंबर से पूरे राज्य में लागू की जाएगी.  

Advertisement
महिला को सुरक्षित सफर सुविधा डायल 112 देगा (Photo Credit /Bihar Police facebook)
महिला को सुरक्षित सफर सुविधा डायल 112 देगा (Photo Credit /Bihar Police facebook)
Shailendra |Updated: Aug 29, 2024, 10:43 AM IST
Share

Bihar: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस सुरक्षित सफर सुविधा शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि वे यात्रा करते समय और सुरक्षित रूप से अपने घर पहुंच सकें. ऐसा करने वाला तेलंगाना और हरियाणा के बाद बिहार तीसरा राज्य होगा. सुरक्षित सफर सुविधा के तहत, महिलाएं टोल-फ्री नंबर: 112 डायल कर सकती हैं और अपने स्थान तक सुरक्षित पहुंचने तक पुलिस को अपने रूट की जानकारी दे सकती हैं. चलिए 10 प्वाइंट में समझते हैं.

  1. महिलाओं के लिए विशेष सेवा शुरू की जा रही है. महिला को सुरक्षित सफर सुविधा डायल 112 देगा. 
  2. महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए भरोसा देगी सुरक्षित सफर सुविधा.
  3. 24 घंटे सातों दिन यह महिलाओं के लिए काम करेगा. 
  4. यात्रा मे असुरक्षित महसूस करने पर महिला यात्री सुरक्षा की मांग 112 के माध्यम से कर सकती हैं. 
  5. डायल 112 करने पर महिलाओं को ट्रैकिंग के माध्यम से पुलिस नजर रखेगी और फोन से जुड़ी रहेगी.
  6. अगर महिला का लोकेशन सुरक्षित नहीं तो तुरंत डायल 112 उन तक 10 मिनट पर पहुंचेगी पुलिस.
  7. 5 सितंबर से पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बेगूसराय में शुरू होगी यह सेवा.
  8. 15 सितंबर से पूरे बिहार में इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा.
  9. देश का तीसरा राज्य बिहार है, जो यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है.
  10. हरियाणा और तेलंगाना राज्य यह सुविधा अपने नागरिकों दे चुकी है.
  11. यह भी पढ़ें:Dial 112: 5 सितंबर से आपकी टेंशन खत्म! बिहार के 6 जिलों में बढ़ जाएगा डायल 112 काम
  12. बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

Read More
{}{}