trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02848796
Home >>BH Nalanda  

Bihar GK Quiz: कब और किस आक्रमणकारी ने नालंदा विश्वविद्यालय को किया था नष्ट? जानें सही जवाब

Bihar GK Quiz: अगर आप बिहार से संबंधित जनरल नॉलेज को पढ़ना चाहते हैं, तो ज़ी बिहार-झारखंड की यह कोशिश आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है.

Advertisement
बिहार जीके
बिहार जीके
Shubham Raj|Updated: Jul 21, 2025, 10:08 AM IST
Share

Bihar GK Trending Question: ज़ी बिहार-झारखंड आज फिर आपके लिए बिहार के जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानाकारी लेकर हाजिर है. हमारे इस प्रयास से आपको बिहार की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक परिदृश्य को भी गहराई से समझने में मदद मिलेगी. तो आइए, बिहार से संबंधित कुछ रोचक और परीक्षा उपयोगी सवाल-जवाबों पर नजर डालते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से, तेजस्वी से होगा तेज प्रताप यादव का आमना-सामना

बिहार से जुड़ी सामान्य ज्ञान के सवाल
1. प्रश्न: बिहार का प्राचीन नाम क्या था और यह क्यों प्रसिद्ध था?

उत्तर: बिहार का प्राचीन नाम मगध था. यह क्षेत्र प्राचीन भारत की सबसे शक्तिशाली महाजनपदों में से एक था. मगध ने मौर्य और गुप्त जैसे महान साम्राज्यों को जन्म दिया और बौद्ध तथा जैन धर्म के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

2. प्रश्न: किस मौर्य सम्राट ने पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया था?
उत्तर: मौर्य सम्राट अशोक ने पाटलिपुत्र (अब पटना) को अपनी राजधानी बनाया. यहीं से उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाकर उसे विश्व स्तर पर फैलाया.

3. प्रश्न: महात्मा गांधी ने भारत में पहला सत्याग्रह आंदोलन कहां शुरू किया था?
उत्तर: 1917 में चंपारण, बिहार में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन चलाया था. यह आंदोलन नील की जबरन खेती कराने वाले ब्रिटिश कानून के खिलाफ था.

4. प्रश्न: नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की और यह क्यों प्रसिद्ध था?
उत्तर: नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने 5वीं शताब्दी में की थी. यह विश्व का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था, जहां दुनिया भर से छात्र आते थे.

5. प्रश्न: बिहार को कब बंगाल से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया?
उत्तर: बिहार को 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर स्वतंत्र प्रांत (Province) बनाया गया. इस दिन को हर साल बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है.

6. प्रश्न: किस मुस्लिम आक्रमणकारी ने नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था?
उत्तर: बख्तियार खिलजी ने 1193 ई. में नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला कर उसे जला दिया, जिससे भारत की एक महान बौद्ध शिक्षण परंपरा का अंत हुआ.
 
7. प्रश्न: भगवान बुद्ध और महावीर को बिहार में कहां ज्ञान की प्राप्ति हुई?
उत्तर: भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ, जबकि महावीर को वैशाली में दीक्षा और ज्ञान प्राप्ति का मार्ग मिला. दोनों स्थान बिहार में हैं और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}