trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02605564
Home >>पटना

Bihar Trending Quiz: क्या है बिहार शब्द का मूल अर्थ, नहीं जानते न? तो यहां जान लें, बेहद काम की है ये जानकारी

Bihar Trending Quiz: बिहार कई मायनों में देश-विदेश में विख्यात है. यहां की राजनीति हो या संस्कृति, खाना हो या पहनावा, बोली हो या व्यवहार हर क्षेत्र में बिहार की अपनी अलग पहचान है. इसलिए अगर आप बिहार को जानना चाहते हैं, तो यहां के कुछ डेटा के बारे में आपको जरूर से जानकारी होनी चाहिए. चलिए हम आपको बिहार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं.   

Advertisement
क्या है बिहार शब्द का मूल अर्थ, नहीं जानते न? तो यहां जान लें, बेहद काम की है ये जानकारी
क्या है बिहार शब्द का मूल अर्थ, नहीं जानते न? तो यहां जान लें, बेहद काम की है ये जानकारी
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Jan 17, 2025, 06:51 PM IST
Share

Bihar Trending Quiz: बिहार राज्य के 28 राज्यों में से एक है, जो देश के उत्तर-पूर्वी भाग के बीच में स्थित है. बिहार एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है, जिसका इतिहास काफी गौरवशाली रहा है. बिहार की राजधानी पटना है. जो लोग बिहार से आते हैं या फिर जिन्हें बिहार के बारे जानकारी एकीकृत करने में रूचि हैं, उन्हें राज्य के कुछ महत्वपूर्ण बातों और जरूरी डेटा के बारे में जानकारी जरूर से होनी चाहिए. चलिए हम आपको बिहार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जीके सवाल के साथ जवाब के बारे में बताते हैं, जिसे अगर आप चाहें तो नोट भी कर के रख सकते हैं. ये न सिर्फ आपकी बिहार के प्रति जानकारी बढ़ाएगी, बल्कि अगर आप किसी कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपके बहुत काम आएगी. 

ये भी पढ़ें: गहरी नींद में सो रहे थे सब, गांव में अचानक लग गई आग, चारों तरफ मचा हाहाकार

प्रश्न 1- बताइए बिहार जनसंख्या की दृष्टिकोण से किस स्थान पर आता है? 
उत्तर- बिहार जनसंख्या की दृष्टिकोण से देश का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है.

प्रश्न 2- बिहार क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से किस स्थान पर आता है? 
उत्तर- बिहार क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से बारहवें स्थान पर आता है.

प्रश्न 3- बिहार में किस 2 धर्म का जन्म हुआ था?
उत्तर- बिहार में जैन और बौद्ध धर्म का जन्म हुआ था. 

प्रश्न 4- बिहार में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- बिहार में 38 जिले हैं.

प्रश्न 5- बिहार में कितने प्रमंडल है?
उत्तर- बिहार में कुल 9 प्रमंडल हैं.

ये भी पढ़ें: ADM की गुंडागर्दी हुई समाप्त, जरा सी बात पर बैडमिंटन प्लेयर्स को था पिटा,जानें मामला

प्रश्न 6- बिहार में कितने अनुमंडल है?
उत्तर- बिहार में कुल 101 अनुमंडल हैं. 

प्रश्न 7- बिहार में विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी हैं?
उत्तर- बिहार में 21 विश्वविद्यालय हैं. 

प्रश्न 8- बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला कौन सा है? 
उत्तर- बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला पटना है. 

प्रश्न 9- बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर- बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है. 

प्रश्न 10- बिहार शब्द का अर्थ क्या है? 
उत्तर- बिहार शब्द का मूल अर्थ 'बौद्ध मठ' है. 

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}