trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02635247
Home >>पटना

Bihar Trending Quiz: किसने दिया राज्य बिहार को उसका नाम, जिससे आज हैं ये बिख्यात? जान लें यहां

Bihar Trending Quiz: बिहार के जनजातीय क्षेत्र के लिए सबसे पहले झारखंड शब्द का प्रयोग कब हुआ था? नहीं जानते तो कोई बात नहीं, यहां जान लें ऐसे ही 10 अमेजिंग सवाल और उनके जवाब जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछ दिए जाते हैं.  

Advertisement
किसने दिया राज्य बिहार को उसका नाम, जिससे आज हैं ये बिख्यात?
किसने दिया राज्य बिहार को उसका नाम, जिससे आज हैं ये बिख्यात?
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Feb 09, 2025, 08:04 AM IST
Share

Bihar Trending Quiz: राज्य बिहार का इतिहास काफी पुराना रहा है. यहां कई राजाओं और बादशाहों का शासन रहा है. यहां का इतिहास गौरवशाली होने के साथ समृद्ध रहा है. आप में से बहुत लोग कंपैटेटिव एक्जाम की तैयारी करते होंगे. ऐसे में राज्य बिहार के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है. अक्सर बिहार से जुड़े प्रश्नों को प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है. इसलिए हम प्रतिदिन आपके लिए सवाल और जवाब के माध्यम से 10 ऐसी जानकारियां ला रहे हैं, जो आपकी समक्ष और ज्ञान को बिहार के प्रति बढ़ाने में काम आएगा. अगर आप चाहें तो इन सवाल और उसके जवाबों को नोट भी करके रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 10 अमेजिंग सवाल और उसके जवाब... 

ये भी पढ़ें: Bihar Trending Quiz:मुगलकालीन इमारतों में कौन सी बिल्डिंग है सबसे पुरानी? जानें यहां

सवाल 1- जिला सहरसा किसके मकबरे के लिए प्रसिद्ध है? 
जवाब- बिहार का सहरसा जिला शेरशाह सूरी के मकबरे के लिए प्रसिद्ध है. 

सवाल 2- मुगल बादशाह बाबर ने किसे पराजित कर बिहार पर नियंत्रण प्राप्त किया था ?
जवाब- बाबर ने महमूद लोदी को हराकर बिहार का नियंत्रण अपने कब्जे में लिया था. 

सवाल 3- बिहार में सूर वंश की स्थापना किसने की थी? 
जवाब- बिहार में सूर वंश की स्थापना शेरशाह सूरी ने की थी. 

सवाल 4- शेरशाह सूरी को शेर खां की उपाधि किसने दिया था? 
जवाब- शेरशाह सूरी को शेर खां की उपाधि मुहम्मद नूहानी ने दिया था. 

सवाल 5- बिहार का अंतिम अफगान शासक कौन था? 
जवाब- बिहार का अंतिम अफगान शासक दाउद खां करारानी था. 

ये भी पढ़ें: Bihar Trending Quiz: बिहार के किस जिले में अनपढ़ महिलाओं की संख्या हैं सबसे ज्यादा?

सवाल 6- बिहार के जनजातीय क्षेत्र के लिए सबसे पहले झारखंड शब्द का प्रयोग कब हुआ था? 
जवाब- बिहार के जनजातीय क्षेत्र के लिए झारखंड शब्द का प्रयोग सबसे पहले 13वीं शताब्दी में हुआ था. 

सवाल 7- बिहार पर राज करने वाला जनजातीय राजवंश कौन था?
जवाब- बिहार पर राज करने वाला जनजातीय राजवंश चेरो वंश था. 

सवाल 8- तुगलक काल में बिहार की राजधानी क्या थी? 
जवाब- तुगलक काल मं बिहार की राजधानी बिहारशरीफ थी. 

सवाल 9- राज्य बिहार को नाम बिहार किसने दिया था? 
जवाब- राज्य बिहार को नाम बिहार तुर्कों ने दिया था. 

सवाल 10- बिहार में आने वाले पहले सूफी संत कौन थे?
जवाब- बिहार में आने वाले पहले सूफी संत मोमिन आरिफ थे. 

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

Read More
{}{}