trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02757730
Home >>पटना

पत्नी की याद में भावुक हुए नीतीश कुमार, बेटे निशांत संग पहुंचे पुश्तैनी गांव

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी दिवंगत पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Advertisement
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Nishant Bharti|Updated: May 14, 2025, 05:00 PM IST
Share

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क, कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी पत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- 'घर में घुसकर मारेंगे', भारत की नई सैन्य नीति का एलान: जयराम विप्लव

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई० सुनील, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}