trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02502065
Home >>पटना

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन से नम हो गई बिहारवासियों की आंखे, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना

Sharda Sinha Passed Awards: मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने उनके परिवार, प्रशंसकों और अनुयायियों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की.

Advertisement
Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन से नम हो गई बिहारवासियों की आंखे, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना
Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन से नम हो गई बिहारवासियों की आंखे, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना
PUSHPENDER KUMAR|Updated: Nov 05, 2024, 11:50 PM IST
Share

Singer Sharda Sinha Death News: बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद समाचार पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शारदा सिन्हा के निधन को संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शारदा सिन्हा को ‘बिहार कोकिला’ के नाम से जाना जाता था और उनका योगदान संगीत के क्षेत्र में अमूल्य था.

कई हिंदी फिल्मों में भी दी अपनी मधुर आवाज
बता दें कि शारदा सिन्हा ने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी और हिंदी में गीत गाए, जो छठ महापर्व के अवसर पर विशेष रूप से सुने जाते थे. उनकी आवाज में छठ के गीत बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य भागों में हर वर्ष गूंजते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी. भारत सरकार ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए 1991 में उन्हें पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था. उनके निधन से बिहार और देश की संगीत प्रेमी जनता में गहरा शोक है.

मुख्यमंत्री ने आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना 
मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार, प्रशंसकों और अनुयायियों को इस कठिन समय में साहस और धैर्य बनाए रखने की शक्ति देने की कामना की. शारदा सिन्हा का जाना बिहार के लोकसंगीत के एक अध्याय का अंत है, जिसे लोग हमेशा याद करेंगे.

गृहमंत्री अमित शाह ने व्यक्त किया गहरा दुःख
गृहमंत्री अमित शाह ने शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज़ से पिछले पांच दशकों में भारतीय संगीत को नई ऊंचाई दी. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को लोगों के दिलों में जगह दी और फिल्म उद्योग में भी अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध किया. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का लोक संस्कृति उनके बिना अधूरा लगता है. इस साल के छठ महापर्व पर शारदा जी की आवाज़ भक्तों को और भी भावुक करेगी. उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शारदा जी के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और प्रार्थना की कि छठी मैया दिवंगत आत्मा को शांति दें.

ये भी पढ़िए-  क्या होता है मल्टीपल मायलोमा, जिसने मशहूर गायिका शारदा सिन्हा की ले ली जान

Read More
{}{}