trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02840960
Home >>पटना

Bihar GK Quiz: श्रीकृष्ण सिंह पहले, तो बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री कौन? मात्र 17 दिन रहे थे सीएम

Bihar GK Quiz: अगर आप बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में पढ़ना या जानना चाहते हैं, तो ज़ी बिहार-झारखंड की यह कोशिश आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. यहां आपको बिहार से जुड़ा रोचक सवाल-जवाब जानने का मौका मिलेगा.

Advertisement
बिहार-झारखंड जीके
बिहार-झारखंड जीके
Shubham Raj|Updated: Jul 15, 2025, 01:41 PM IST
Share

Bihar GK Trending Question: ज़ी बिहार झारखंड एक बार फिर हाजिर है, बिहार से जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ. जिसे जानने से ना केवाल आपका जनरल नॉलेज बढ़ेगा बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा. इस आर्टिकल के जरिए आपको बिहार की विरासत, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को जानने का मौका मिलेगा. तो आइए, बिहार से जुड़े कुछ रोचक और दिलचस्प सवाल-जवाब पर नजर डालते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के किस शहर को माना जाता है विश्व का पहला गणराज्य, जानें क्या थी इसकी महत्वता?

बिहार के जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब
1. प्रश्न: भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है? 

उत्तर: 13वां, क्षेत्रफल की दृष्टि बिहार का भारत में 13 वां स्थान है. जबकि, राजस्थान पहले स्थान पर है. तो वहीं गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि भारत का सबसे छोटा राज्य है.

2. प्रश्न: जनसंख्या के हिसाब से बिहार का स्थान क्या है?
उत्तर: तीसरा, जनसंख्या के हिसाब से बिहार का भारत में तीसरा स्थान है. जबकि, उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. तो वहीं सिक्किम जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है.

3. प्रश्न: बिहार के कितने नेता अब तक रेल मंत्री बने हैं?
उत्तर: 8, बिहार से अब तक कुल 8 नेता रेल मंत्री बन चुके हैं. 

1. बाबू जगजीवन राम (1962)
2. राम सुभग सिंह (1969)
3. ललित नारायण मिश्र (1973)
4. केदार पांडेय (1982)
5. जॉर्ज फर्नाडीस (1989)
6. रामविलास पासवान (1996)
7. नीतीश कुमार 1998 और 2001 (दो बार)
8. लालू प्रसाद यादव (2004)

4. प्रश्न: बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर: दीप नारायण सिंह, हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र के जीतने वाले दीप नारायण सिंह 1 फ़रवरी 1961 से 18 फ़रवरी 1961 तक यानी महज 17 दिन के लिए वह राज्य के सीएम बने थे. जबकि, उनसे पहले श्रीकृष्ण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री थे.

5. प्रश्न: नीतीश कुमार अब तक कितनी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं? 
उत्तर: बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक कुल नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ चुके हैं. उन्होंने पहली बार 2000ई में सीएम पद की शपथ ली थी. हालांकि, पहली बार वह केवल सात दिन के लिए सीएम रहे थे.

6. प्रश्न: चारा घोटाले में कितने रुपये का गबन हुआ था?
उत्तर: चारा घोटाला एक भ्रष्टाचार कांड था, जिसमें बिहार के सरकारी खजाने से लगभग ₹ 940 करोड़ का गबन हुआ था. बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव इस घोटाले के दोषी हैं.

7. प्रश्न: भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर: भोजपुरी की पहली फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' थी. जिसे विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1963 में प्रदर्शित की गई थी.

8. पश्न: बिहार का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन सा है?
उत्तर: शेखपुरा

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}