trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02844982
Home >>पटना

Bihar GK Quiz: कहां से शुरू हुआ जेपी आंदोलन, क्या था इसका उद्देश्य?

Bihar GK Quiz: अगर आप बिहार से जुड़ा सामान्य ज्ञान पढ़ना या समझना चाहते हैं, तो ज़ी बिहार-झारखंड की यह पहल आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. यहां आपको बिहार की इतिहास, संस्कृति, और राजनीति से जुड़े रोचक सवाल-जवाब जानने का मौका मिलेगा.

Advertisement
बिहार जीके
बिहार जीके
Shubham Raj|Updated: Jul 18, 2025, 11:01 AM IST
Share

Bihar GK Trending Question: ज़ी बिहार-झारखंड एक बार फिर लेकर आया है, बिहार से जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानकारी, जो न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज को मजबूत बनाएगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और करंट अफेयर्स की तैयारी में भी बेहद सहायक साबित होगी. इस खबर के माध्यम से आप बिहार की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और राजनीतिक पहचान को गहराई से जान पाएंगे. तो चलिए, बिहार से जुड़े जनरल नॉलेज की रोचक और दिलचस्प सवाल-जवाब पर नजर डालते हैं.

यह भी पढ़ें: 2010 के बाद भागलपुर सीट पर जीत के लिए तरस रही BJP, कांग्रेस लगा चुकी हैट्रिक

1. प्रश्न: बिहार से आने वाले देश पहले राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे. वह बिहार के रहने वाले थे.

2. प्रश्न: जेपी आंदोलन (1974) की शुरुआत किसने की थी और इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी. जेपी ने 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किया. पटना के गांधी मैदान में जयप्रकाश नारायण ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था. इसी सभा में उन्होंने 'संपूर्ण क्रांति' (Total Revolution) का नारा दिया, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग की गई.

3. प्रश्न: बिहार में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता कौन हैं?
उत्तर: नीतीश कुमार  बिहार के सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन चुके है. उन्होंने अब कुल 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

4. प्रश्न: 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव किस पार्टी से थे?
उत्तर: 1990 में लालू यादव जनता दल से मुख्यमंत्री बने थे. बाद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठन किया गया.

5. प्रश्न: बिहार में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था?
उत्तर: 1968 में पहली बार बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था.

6. प्रश्न: बिहार में महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण किस सरकार ने दिया था?
उत्तर: नीतीश कुमार की सरकार ने 2006 में यह ऐतिहासिक कदम उठाया.

7. प्रश्न: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव होगा?
उत्तर: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. लिहाजा, 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव होगा.

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}