trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02110905
Home >>Bihar-jharkhand politics

झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द, किसान आंदोलन में हुए शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द करने के बाद बृहस्पतिवार को ये फिर से शुरू होने वाला है.

Advertisement
भारत जोड़ो न्याय यात्रा(फाइल फोटो)
भारत जोड़ो न्याय यात्रा(फाइल फोटो)
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Feb 14, 2024, 09:26 PM IST
Share

रांची: झारखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है. पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी. पार्टी नेताओं के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को बिहार के औरंगाबाद से फिर से शुरू होगी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण यह कार्यक्रम रद्द किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ से गढ़वा जिले के माध्यम से झारखंड में फिर से प्रवेश करने वाली थी.

राहुल गांधी को राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से प्रवेश करना था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गढ़वा में संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा बृहस्पतिवार को बिहार के औरंगाबाद में फिर से शुरू होगी. अपराह्न दो बजे औरंगाबाद में एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे.’’ राहुल गांधी को 15 फरवरी को बिहार में प्रवेश करने से पहले यात्रा के दूसरे चरण के तहत दो दिन के लिए झारखंड में रहना था.

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को एक ‘विशेष उद्देश्य’ के लिए दिल्ली जाना पड़ा. ठाकुर ने कहा, ‘‘ राहुल जी फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में अपनी यात्रा के पहले चरण में 650 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. शेष लगभग 150 किमी की यात्रा अपरिहार्य कारणों से संभव नहीं हो सकी. हम राहुल जी से यात्रा पूरी होने पर इस स्थान (पलामू प्रमंडल) का दौरा करने का अनुरोध करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड में सफल रही है क्योंकि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंड के लोगों में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.

इनपुट- भाषा

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: कलयुगी पुत्र ने पिता पर चलाई गोली, लाइसेंसी बंदूक लेकर फरार, पैसे के लिए होता था विवाद

Read More
{}{}