trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02502192
Home >>Bihar-jharkhand politics

Sharda Sinha Death: 'भारतीय लोक संगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया', शारदा सिन्हा के निधन पर CM हेमंत दुखी

Sharda Sinha Death News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि अपनी आवाज से छठ और अन्य त्योहारों को जीवंत करने वाली स्वर कोकिला आदरणीय शारदा सिन्हा जी के निधन की दुःखद खबर मिली. राज्यपाल ने भी गहरा शोक जाहिर किया. 

Advertisement
लोक गायिका शारदा सिन्हा (File Photo)
लोक गायिका शारदा सिन्हा (File Photo)
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Nov 06, 2024, 07:35 AM IST
Share

Sharda Sinha Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में निधन हो गया. वह 72 वर्ष की थीं.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. उनके निधन से भारतीय लोक संगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है. भारतीय संगीत और लोक गायन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. इस कठिन समय में उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. 

यह भी पढ़ें:जानिए बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा (72) की संपत्ति? कौन होगा वारिस

सोरेन ने एक्स पर लिखा कि अपनी आवाज से छठ एवं अन्य त्योहारों को जीवंत करने वाली स्वर कोकिला आदरणीय शारदा सिन्हा जी के निधन की दुःखद खबर मिली. स्व. शारदा जी नारी सशक्तिकरण की विराट मिसाल थीं. उनका चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी पूरी हो पाएगी. छठी मइयां स्व. शारदा जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

इनपुट: भाषा

यह भी पढ़ें:बिहार कोकिला के निधन से छठ की आवाज हुई खामोश..गांव में शोक, मैथिली ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}