trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02387714
Home >>Bihar-jharkhand politics

Jharkhand Congress: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, केशव महतो को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पार्टी ने केशव महतो कमलेश को नया अध्यक्ष बनाया है.

Advertisement
केशव महतो कमलेश
केशव महतो कमलेश
Nishant Bharti|Updated: Aug 16, 2024, 11:29 PM IST
Share

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया गया है. झारखंड कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वो झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह लेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता का भी चुनाव कर लिया गया है. कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणु गोपाल की ओर से नई नियुक्ति के संबंध में एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है. जिसमें कहा गया है कि दोनों को नेताओं को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है. इसमें पहले झारखंड कांग्रेस के प्रेदश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के काम की भी सराहना की गई है. बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले राजेश ठाकुर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिन्हें 25 अगस्त 2021 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. जिसके बाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अब उन्हें हटाकर केशव महतो कमलेश को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है. वहीं रामेश्वर उरांव से पहले आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक दल के नेता थे. फिलहाल आलमगीर आलम जेल में बंद हैं. पार्टी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि केशव महतो को केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से यह जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि झारखंड कांग्रेस संगठन में फिलहाल सिर्फ दो ही बदलाव किए गए हैं. इसके बाद अभी किसी भी नाम की चर्चा नहीं है. राज्य में होने वाले विधान चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है.

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की फिर से शुरुआत

Read More
{}{}