trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02511948
Home >>रांची

बुरे फंसे महेंद्र सिंह धोनी! झारखंड हाई कोर्ट ने क्रिकेटर को भेजा नोटिस, ये है केस

Mahendra Singh Dhoni News: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले में नोटिस जारी किया है. धोनी के पूर्व व्यापारिक सहयोगियों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने धोनी को नोटिस जारी किया.

Advertisement
हाई कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को जारी किया नोटिस (File Photo)
हाई कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को जारी किया नोटिस (File Photo)
Shailendra |Updated: Nov 13, 2024, 06:21 AM IST
Share

Mahendra Singh Dhoni: झारखंड हाई कोर्ट  (Jharkhand High Court) ने 12 नवंबर, 2024 दिन मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को उनके पूर्व साझेदारों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की तरफ से दायर एक मामले में नोटिस जारी किया. मिहिर दिवाकर और सौम्या दास आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक हैं. उन्होंने धोनी के साथ उनके नाम से क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए समझौता किया था. 

5 जनवरी को रांची में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने उन दोनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 5 जनवरी को रांची में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 में उनके द्वारा इसका अधिकार रद्द किए जाने के बाद भी दोनों ने उनके नाम का उपयोग जारी रखा. 

यह भी पढ़ें:Jharkhand Election 2024:झारखंड में पहले चरण का मतदान आज, BJP और JMM के लिए क्या है?

धोनी का आरोप 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई

क्रिकेटर (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) ने आरोप लगाया कि उनके साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने रांची के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की तरफ से उनके खिलाफ लिए गए संज्ञान को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. झारखंड हाई कोर्ट ने धोनी को इस मामले में उपस्थित होकर अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया है. 

इनपुट: भाषा

यह भी पढ़ें:'बांग्लादेशी घुसपैठियों से हुए बच्चों को नहीं मिलेगा अधिकार', झारखंड में बोले नड्डा

यह भी पढ़ें:3 दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे PM मोदी,देखें दरभंगा AIIMS के अलावा क्या-क्या मिलेगा

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}