trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02581951
Home >>रांची

Jharkhand Weather: झारखंड वासियों के नए साल के जश्न में पड़ सकता है खलल! मौसम विभाग ने कर दिया अलर्ट

Jharkhand Weather Update: आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में रांची में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. ठंड और घने कोहरे की संभावना है.

Advertisement
झारखंड की खबरें (File Photo)
झारखंड की खबरें (File Photo)
Shailendra |Updated: Dec 31, 2024, 12:15 PM IST
Share

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं. 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है. विशेषकर उत्तरी झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी ने मुख्यतः आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे पूर्वी राज्य में और अधिक ठंड हो सकती है. 

झारखंड में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला और रामगढ़ इन सभी स्थानों पर 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें:शेखपुरा के इन पिकनिक स्पॉट पर मनाइए नए साल का जश्न, जानिए नाम

आईएमडी ने कहा कि इससे पहले, उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिसके कारण बादल छाए रहे. हालांकि, साफ आसमान के बीच तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और खासकर कोहरे के कारण सुबह और अधिक ठंड महसूस होगी. 

इनपुट: भाषा

यह भी पढ़ें:Happy New Year 2025: नए साल के जश्न के लिए रांची तैयार, ज्यादातर होटल के कमरे बुक

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

Read More
{}{}