trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02664087
Home >>रांची

रांची में बढ़ी धोनी के खेत की सब्जियों की डिमांड, पलक छपकते ही बिक जा रहा सारा माल

Dhoni Farmhouse News: धोनी का फार्महाउस रांची के सेम्बो गांव में रिंग रोड पर स्थित है.रांची के बाजारों में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पाद की खूब डिमांड है. फार्महाउस में उगाए जाने वाले गोभी, टमाटर और मटर की रांची में भारी मांग है.

Advertisement
धोनी के खेत से बाजार आते ही तुरंत बिक जा रही सब्जियां
धोनी के खेत से बाजार आते ही तुरंत बिक जा रही सब्जियां
Shailendra |Updated: Feb 28, 2025, 10:13 AM IST
Share

Dhoni Farmhouse Products: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पादों की बाजार में काफी मांग है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने अनोखे शौक के लिए जाने जाते हैं. जब से उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, तब से वे कई तरह की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. सबसे हालिया और दिलचस्प बात यह है कि धोनी के फार्महाउस की सब्जियां रांची के बाजारों में आते ही तुरंत बिक जा रही है.  

सोशल मीडिया पर चल रही ताजा खबरों के मुताबिक, रांची के बाजारों में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पाद की खूब डिमांड है. धोनी का फार्महाउस रांची के सेम्बो गांव में रिंग रोड पर स्थित है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 10 एकड़ खेत में पैदा होने वाले ताजे फलों और सब्जियों में स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकली, मटर, हॉक और पपीता शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:संघर्ष...बवाल...हंगामा, चली लंबी लड़ाई, तब जाकर JPSC को मिला नया अध्यक्ष, जानें किसे

आपको जानकर हैरानी होगी कि फार्महाउस में उगाए जाने वाले गोभी, टमाटर और मटर की रांची में भारी मांग है. यहां जानने वाली बात ये है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के उत्पाद विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं. धोनी देश के कई प्रमुख ब्रांडों से जुड़े हैं और हर साल करोड़ों कमाते हैं.

यह भी पढ़ें:नेता-प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस का तंज, ऐसा क्या कह दिया कि गरमा गई सियासत

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}