trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02617832
Home >>रांची

कर्तव्य पथ पर दिखा अद्भुत नजारा, जब झारखंड की झांकी में दिखी विरासत की झलक

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी में विरासत और प्रगति की झलक दिखी. इसमें भी झांकियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखा गया. थीम 'स्वर्णिम झारखंड'  विरासत और प्रगति का प्रदर्शन था.

Advertisement
गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी
Shailendra |Updated: Jan 26, 2025, 02:40 PM IST
Share

Jharkhand News: गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade 2025) में 26 जनवरी, दिन रविवार को झारखंड की झांकी ने 'स्वर्णिम झारखंड : विरासत और प्रगति की विरासत' विषय के अंतर्गत राज्य की विरासत और प्रगति को प्रदर्शित किया. झांकी के अग्र भाग में दो लड़कियों को लैपटॉप चलाते हुए दिखाया गया है, जो राज्य के बढ़ते शैक्षिक बुनियादी ढांचे और शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में छात्रों, विशेष रूप से आदिवासी बच्चों के लिए सुलभ शिक्षा पर जोर देने का प्रतीक है. 

आदिवासी कला 'सोहराई भित्तिचित्रों' से सजी यह झांकी
झांकी के बीच के हिस्से में ग्रामीण महिलाओं को हस्तशिल्प बनाते हुए दिखाया गया है, जो झारखंड की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है. फसल, उर्वरता और प्रकृति एवं आध्यात्मिकता के साथ राज्य के जीवंत संबंध का जश्न मनाने वाली आदिवासी कला 'सोहराई भित्तिचित्रों' से सजी यह झांकी इसकी सांस्कृतिक समृद्धि को रेखांकित करती है. 

यह भी पढ़ें:सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब, सभी कार्यक्रम स्थगित

राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया
झांकी के पीछे के भाग में 1907 में जमशेदपुर में स्थापित प्रतिष्ठित टाटा स्टील प्लांट को प्रदर्शित किया गया, जो औद्योगिक प्रगति, नवाचार, स्थिरता और आर्थिक विकास का प्रतीक है. इसके अतिरिक्त, झांकी में जादुगुड़ा स्थित यूरेनियम संयंत्र को प्रदर्शित किया गया, जिसके जरिये भारत की परमाणु ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया. 

इनपुट: भाषा

यह भी पढ़ें:कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान फहराएंगे झंडा, तैयारियां पूरी

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Read More
{}{}