Siwan Crime News: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मनचलों ने 2 लड़कियों को चाकू मारकर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने लड़कियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनों लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों लड़कियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थीं, इसी दौरान मनचले ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. गांव के ही युवकों पर हमला करने का आरोप लगा है.
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली गांव की है. घायल लड़कियों की पहचान रूपा कुमारी और आरती कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थी. इसी बीच गांव के ही कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे. लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने गाली गलौज करते हुए लड़कियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जब दूसरी लड़की बीच-बचाव करने पहुंची तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया. जिसमें दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना को अंजाम देकर मनचले युवक मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें- Samastipur News:पूर्व मंत्री के बेटे पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, माहौल तनावपूर्ण
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल लड़कियों को स्थानीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल में लेकर चले गए. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है.
रिपोर्ट- अमित सिंह
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!