Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की भावनाओं और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. राम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos