Samrat Choudhary on Sharda Sinha Demise: पटना: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार में गहरा शोक व्याप्त है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार और लोक संगीत के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने कहा, "शारदा जी ने तीन-चार दशकों तक बिहार के लोकगीतों को नई पहचान दिलाई." नीतीश कुमार ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ करने का आदेश दिया है, जिसके लिए उप मुख्यमंत्री ने आभार जताया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. शारदा सिन्हा के जाने से संगीत प्रेमियों के बीच गम का माहौल है.
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos
More Videos