Bihar-Jharkhand GK Trending Question: हर दिन की तरह, आज भी ज़ी बिहार-झारखंड आपके लिए लेकर आया है बिहार और झारखंड से जुड़ी खास, रोचक और ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान की जानकारी. ये सवाल-जवाब न सिर्फ़ आपके सामान्य ज्ञान (GK) को मजबूत करेगा, बल्कि आपको इन दोनों राज्यों की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, और सांस्कृतिक धरोहर के बारे भी जानकारी देगा. फिर चाहे आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ही क्यों नहीं कर रहे हों, ये जानकारी आपके लिए बेहद मदद साबित होगा. तो चलिए, इन दोनों राज्यों से जुडी सामान्य ज्ञान की जानकारी पर एक नजर डालते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में एक हफ्ते तक आफत बनकर बरस सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी
बिहार से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल
प्रश्न 1: बिहार का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर: मगध
मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था और यह वर्तमान बिहार का हिस्सा था. यह बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि रही है.
प्रश्न 2: बिहार का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन-सा है?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना
यह हवाई अड्डा पटना में स्थित है और इसे IATA कोड 'PAT' से जाना जाता है.
प्रश्न 3: बिहार में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी कहां स्थित है?
उत्तर: पटना
बिहार का पटना हाई कोर्ट देश के पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है और न्यायिक प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भी यहीं स्थित है.
प्रश्न 4: बिहार के किस जिले को 'शेरशाह सूरी की जन्मस्थली' कहा जाता है?
उत्तर: सासाराम (रोहतास जिला)
सासाराम में शेरशाह सूरी का मकबरा स्थित है और यही उनका जन्म स्थान भी माना जाता है.
प्रश्न 5: बिहार राज्य का राजकीय पशु कौन है?
उत्तर: गौर (भारतीय बाइसन)
गौर एक शक्तिशाली जंगली पशु है और बिहार के जंगलों में विशेष रूप से पाया जाता है. इसे बिहार का राज्य पशु घोषित किया गया है.
झारखंड से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल
प्रश्न 1: झारखंड राज्य का गठन कब और किस राज्य से किया गया था?
उत्तर: 15 नवंबर 2000 को बिहार से विभाजित होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था. यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है, जो झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी थे.
प्रश्न 2: झारखंड का कौन-सा शहर 'भारत का इस्पात नगर' (Steel City of India) कहलाता है?
उत्तर: जमशेदपुर, टाटा स्टील की पहली फैक्ट्री यहीं स्थापित हुई थी. यह भारत का पहला प्लान्ड इंडस्ट्रियल सिटी है.
प्रश्न 3: झारखंड का राजकीय पक्षी कौन है?
उत्तर: कोयल, कोयल अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती है और झारखंड का राजकीय पक्षी है. इसे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान से भी जोड़ा जाता है.
प्रश्न 4: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: द्रौपदी मुर्मू, द्रौपदी मुर्मू 2015 में झारखंड की राज्यपाल बनीं और बाद में भारत की 15वीं राष्ट्रपति भी बनीं. वह आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं.
प्रश्न 5: झारखंड का कौन-सा जलप्रपात 'झारखंड का नियाग्रा' कहलाता है?
उत्तर: हुंडरू फॉल्स, यह रांची जिले में स्थित है और स्वर्णरेखा नदी से बनता है. इसकी ऊंचाई लगभग 98 मीटर है और इसे झारखंड का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात माना जाता है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!