Bihar-Jharkhand GK Trending Question: रोजाना की तरह एक बार फिर ज़ी बिहार-झारखंड हाजिर है, दोनों राज्यों से जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ. जिसे जानने से आपका जेनरल नॉलेज बढ़ जाएगा. हमारा यह प्रयास लोगों तक सही, सटीक और स्पष्ट जानकारी पहुंचाना है. खासकर बिहार और झारखंड के लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. तो आइए बिहार-झारखंड से जुड़े कुछ रोचक सवाल-जवाब पर नजर डालते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव लड़ने के लिए तड़फड़ा रहे बाहरी राज्यों के ये दल, लिस्ट में AAP भी शामिल
बिहार से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल
1. सवाल– बिहार का पहला मुख्यमंत्री कौन था?
जवाब– डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे. जिन्होंने 1946 से 1961 तक बिहार की सेवा की, बता दें कि उन्हें ‘बिहार केसरी’ के नाम से भी जाना जाता है.
2. सवाल– बिहार के किस जिले को ‘शेरशाह सूरी’ की जन्मभूमि माना जाता है?
जवाब– बिहार के सासाराम (जिला रोहतास) को शेरशाह सूरी की जन्मभूमि माना जाता है. यहां उनका मकबरा भी स्थित है, जो मुगलकालीन स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है.
3. सवाल– बिहार में कौन सा प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था जो प्राचीन काल में शिक्षा का विश्व केंद्र माना जाता था?
जवाब– नालंदा विश्वविद्यालय, जो नालंदा जिले में स्थित है, प्राचीन भारत में शिक्षा और संस्कृति का सबसे बड़ा केंद्र था. इसे दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में गिना जाता है.
4. सवाल– बिहार का राजकीय गीत कौन सा है?
जवाब– 'मेरी राहें' बिहार का राजकीय गीत है. जिसे पद्मश्री डॉ. उदय नारायण चौधरी ने लिखा और इसकी धुन लोकप्रिय लोकगायिका शारदा सिन्हा ने तैयार की थी.
5. सवाल- मेहरारू शब्द का मतलब क्या होता है? जिसका इस्तेमाल तेजस्वी यादव ने किया
जवाब- 'मेहरारू' शब्द का मतलब पत्नी होता है. यह शब्द आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में या बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल होता है. हिंदी, भोजपुरी और कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में मेहरारू शब्द का उपयोग किया जाता है. हाल ही में बिहारविधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यावद ने परिवारवाद को लेकर सरकार पर हमला करते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया था.
झारखंड से जुड़े 'सामान्य ज्ञान' के सवाल
1. सवाल– झारखंड राज्य की स्थापना कब हुई थी?
जवाब– झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर हुई थी. इस दिन को बिरसा मुंडा जयंती के रूप में भी मनाया जाता है.
2. सवाल– झारखंड की राजधानी कहां है?
जवाब– रांची झारखंड की राजधानी है. यह राज्य का प्रशासनिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी है.
3. सवाल– झारखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है?
जवाब– पारसनाथ पर्वत झारखंड का सबसे ऊँचा शिखर है, जिसकी ऊंचाई लगभग 1366 मीटर है. यह जैन धर्म के लिए भी पवित्र स्थल है.
4. सवाल– झारखंड का राजकीय पक्षी कौन सा है?
जवाब– कोयल (Cuckoo) झारखंड का राजकीय पक्षी है. इसकी मधुर आवाज और सुंदरता के कारण इसे यह दर्जा दिया गया है.
5. सवाल– झारखंड में कौन सा प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
जवाब– बेतला राष्ट्रीय उद्यान झारखंड का प्रसिद्ध और पहला राष्ट्रीय उद्यान है. यह पलामू जिले में स्थित है और वन्यजीवों की विविधता के लिए जाना जाता है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!