trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02307596
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Haryana News: OBC वर्ग ने BJP को बताया अपना हितैषी, कहा- भाजपा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Haryana News: हरियाणा सरकार ने क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है, जिसके बाद हरियाणा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने प्रेस वार्ता करते हुए CM नायब सैनी को धन्यवाद दिया. साथ ही BJP को OBC की हितैषी पार्टी बताया.

Advertisement
Haryana News: OBC वर्ग ने BJP को बताया अपना हितैषी, कहा- भाजपा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
Zee Media Bureau|Updated: Jun 25, 2024, 02:29 PM IST
Share

Haryana News: ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने प्रेस वार्ता करते हुए हरियाणा के CM नायब सैनी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी मांगे मानी, क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया. मुख्यमंत्री ने क्लास 1 और 2 के लिए आरक्षण को बढाकर 27 प्रतिशत किया. यह ओबीसी वर्ग के लिए बहुत बड़ी घोषणा है, इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. 

हरियाणा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने प्रेस वार्ता करते हुए CM नायब सैनी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि CM ने हमारी मांगे मानी इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. हमारी अन्य मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन पर भी विचार किया जाएगा और उन्हें भी पूरा करने के लिए काम किया जाएगा. ओबीसी वर्ग का बैकलॉग खत्म करने के लिए काम किया जाएगा. ओबीसी वर्ग हमेशा भाजपा के साथ रहा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग भाजपा के लिए प्रचार करेंगे. भाजपा ओबीसी की सच्ची हितैषी है. पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का स्वागत किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Haryana: किरण चौधरी ने कांग्रेस को बताया भर्ती रोको गैंग, कहा- अगले महीने निकाली जाएंगी 50 हजार नौकरियां

कर्ण देव कंबोज ने कहा कि हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल ने गरीबों के लिए बहुत काम किया है. इसलिए उन्होंने क्रिमी लेयर को 6 लाख किया था, क्योंकि वो गरीबों को सबसे पहले लाभ दिलाना चाहते थे. इससे भी बहुत सुधार हुआ. 

1975 में आज के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधी रात को आपातकाल लगा दिया. ये कहते हैं कि भाजपा वाले लोकतंत्र खत्म कर देंगे, लेकिन ये तो कई बार लोकतंत्र की हत्या कर चुके हैं. जब दिल्ली में हजारों सिखों की हत्या हुई तब इन्हें लोकतंत्र याद नहीं आया. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में जमकर झूठ बोला. आज लोग पूछ रहे हैं उन्हें 8,500 रुपए कब मिलेंगे. अब कांग्रेस कह रही है कि वो चुनावी वादा था. 

कुरुक्षेत्र में अमित शाह की मीटिंग को लेकर कर्ण देव कंबोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए  भाजपा में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई अन्य बड़े नेता भी रहेंगे. इस दौरान उन्होंने PM मोदी की भी सराहना की. कंबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाई और सरकार बनाते ही सबसे पहले किसानों के लिए घोषणाएं की हैं. 

Input- Vijay Rana

 

Read More
{}{}