trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02678564
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा की 10 नगर निगम में किस पार्टी ने जीता मेयर का चुनाव

Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की है. मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया है. वहीं, कांग्रेस पार्टी का इस बार मेयर पद पर कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका.

Advertisement
Haryana nikay chunav
Haryana nikay chunav
Akanchha Singh|Updated: Mar 12, 2025, 02:46 PM IST
Share

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा के 10 नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को इस चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एकमात्र जीत मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव को मिली है. डॉ. यादव ने भाजपा के सुंदर लाल को 2,293 वोटों से हराया. वार्ड पार्षदों के लिए भी मतगणना हो रही है. इन नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के चुनावों और उपचुनावों की भी मतगणना जारी है.

हर नगर निगम के नतीजे

करनाल नगर निगम: बीजेपी की उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता ने करनाल नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल की. उन्हें 83,630 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के मनोज वधवा को 25,359 वोटों से हराया.

मानेसर नगर निगम: मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा के सुंदर लाल को 2,293 वोटों से हराया है. डॉ. यादव ने 26,393 वोट मिले हैं. चुनाव प्रचार में उन्होंने खुद को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का करीबी बताया था.

अंबाला नगर निगम: भाजपा की सैलजा सचदेवा ने अंबाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की अमीषा चावला को 20,487 वोटों से हराया है. सैलजा सचदेवा ने 40,620 वोट प्राप्त किए है. 

सोनीपत नगर निगम: सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34,749 वोटों से हराया है. राजीव जैन ने 57,858 वोट प्राप्त किए और इस सीट पर जीत हासिल की।

रोहतक नगर निगम: रोहतक के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के राम अवतार वाल्मीकि को 102269 वोट मिले हैं. इन्होंने कांग्रेस के सुरजमल किलोई को 45198 वोटों से हराया है. 

गुरुग्राम नगर निगम: भाजपा की राज रानी मल्होत्रा ने गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की सीमा पाहुजा को हराया है. राज रानी मल्होत्रा को 2,70,781 वोट मिले है. 

हिसार नगर निगम: हिसार नगर निगम में भाजपा के प्रवीन पोपली ने 96,329 वोट प्राप्त किए और कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को 64,456 वोटों से हराया है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर नई सरकार का बड़ा फैसला, क्या खत्म होगा अव्यवस्था का दौर?

फरीदाबाद नगर निगम: फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा के प्रवान जोशी ने 4,16,927 वोट हासिल किए और कांग्रेस की लता रानी को 3,16,852 वोटों से हराया. यह बड़ी जीत भाजपा के खाते में आई है.

पानीपत नगर निगम: पानीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा की कोमल सैनी ने 1,60,091 वोट मिले. इन्होंने  कांग्रेस की सविता गर्ग को 1,21,955 वोटों से हराया है. कोमल सैनी ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है. 

यमुनानगर नगर निगम: यमुनानगर के नगर निगम चुनाव में भाजपा की सुमन बहमनी ने जीत दर्ज की. 

Read More
{}{}