trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02561043
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Haryana News: पाला पड़ने से आलू-मटर-टमाटर की फसल हो सकती है बर्बाद! कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को दी ये सलाह

Haryana Weather Update: कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि दिन में गर्मी में रात को ठंडक होने से फसलों में वायरस फैलने की संभावना रहती है. इस लिहाज से कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है. 

Advertisement
Haryana News: पाला पड़ने से आलू-मटर-टमाटर की फसल हो सकती है बर्बाद! कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को दी ये सलाह
Zee Media Bureau|Updated: Dec 16, 2024, 06:16 PM IST
Share

Kurukshetra News: उत्तरी भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तापमान में ठंडक व पाला पड़ने से सब्जियों में नुकसान होने की गुंजाइश बढ़ गई है. कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को नसीहत दी कि दिन में गर्मी में रात को ठंडक होने से फसलों में वायरस आने की संभावना है. उन्होंने किसानों को फसल बचाने के लिए उस पर कीटनाशकों का स्प्रे करने की सलाह भी दी है.  

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में खाने को लेकर हुए दो गुटों में झड़प, गाड़ियों को कर दिया आग के हवाले

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सीबी सिंह के अनुसार जैसे-जैसे पाला पड़ेगा, वैसे-वैसे आलू, मटर, टमाटर की फसल प्रभावित होंगी. मटर में ज्यादा नुकसान संभावित है तो किसानों को इससे सतर्क रहना चाहिए. खेत में अगर नमी कम दिखे तो हल्की सिंचाई करनी चाहिए. सिंचाई के बावजूद तापमान गिर रहा हो तो उत्तर पश्चिम में धुंआ करना चाहिए. वाष्प-प्रक्रिया से फसल सुरक्षित रहेगी. दिन में गर्मी तथा रात में ठंड हो तो नियंत्रण के लिए रासायनिक स्प्रे भी किया जा सकता है. जिससे की फसलें बिल्कुल सही रहें और वे खराब न हो. 

बता दें कि हरियाणा में सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमाम 4 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके मुताबिक आज  न्यूनतम तापमाम में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम: 
अंबाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना. 
भिवानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना.
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना.
सोनीपत में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना.
अंबाला में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना.

INPUT: DARSHAN KAIT

Read More
{}{}